प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीजफायर पर अमेरिका के रक्षा मंत्री हेगसेथ का बयान

'ईरान की सरकार के पास नहीं बचा था कोई विकल्प', सीजफायर पर अमेरिका के रक्षा मंत्री हेगसेथ का बयान

US-Iran Ceasefire : अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान हो गया है. इसी सिलसिले में अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ...

ईरान की सरकार के पास नहीं बचा था कोई विकल्प सीजफायर पर अमेरिका के रक्षा मंत्री हेगसेथ का बयान

'ईरान की सरकार के पास नहीं बचा था कोई विकल्प', सीजफायर पर अमेरिका के रक्षा मंत्री हेगसेथ का बयान |

US-Iran Ceasefire : अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान हो गया है. इसी सिलसिले में अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को पेंटागन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी एक ऐतिहासिक सफलता है और ईरान ने सीजफायर के लिए भीख मांगी थी. ईरान की सेना को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है और आने वाले कई सालों तक उसे युद्ध करने में असमर्थ बना दिया गया है.

पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान की नौसेना समुद्र की गहराई में समा चुकी है उसके पास अब कोई हवाई रक्षा प्रणाली नहीं है. ईरान का मिसाइल कार्यक्रम पूरी तरह से नष्ट हो चुका है. हमने ईरान के रक्षा औद्योगिक आधार को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है, जो हमारे मिशन का एक मुख्य मकसद था.

"सैन्य शक्ति का सिर्फ 10 प्रतिशत इस्तेमाल किया"

अमेरिका के रक्षा मंत्री हेगसेथ ने कहा कि समझौते का मतलब यह है कि तेहरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा. ईरान की सरकार यह समझ गई थी कि जो हश्र ईरान का होने वाला था, उसकी तुलना में समझौता करना कहीं ज्यादा बेहतर होगा. ईरान की सरकार के पास कोई विकल्प नहीं बचा था और समय भी खत्म हो चुका था, इसलिए ईरान ने समझौता कर लिया.

हेगसेथ ने कहा कि 40 दिन से भी कम समय में अमेरिका की सैन्य शक्ति का सिर्फ 10 प्रतिशत इस्तेमाल करके, दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक को तबाह कर दिया है. ईरान खुद को बचाने में असमर्थ साबित हुआ है. तेहरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के संयुक्त अभियान ने योजना के अनुसार तय समय पर हर एक लक्ष्य हासिल किया है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-welcomes-us-iran-ceasefire/155538

Related to this topic: