प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर आत्मघाती ड्रोन ...

इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर आत्मघाती ड्रोन हमला, कुवैत में भी सैन्य अड्डे पर विस्फोट

तेहरान। ईरानी सरकारी मीडिया 'प्रेस टीवी' ने गुरुवार को बताया कि आत्मघाती ड्रोन ने इराक में अमेरिकी सैन्य...

इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर आत्मघाती ड्रोन हमला कुवैत में भी सैन्य अड्डे पर विस्फोट

इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर आत्मघाती ड्रोन हमला, कुवैत में भी सैन्य अड्डे पर विस्फोट |

तेहरान। ईरानी सरकारी मीडिया 'प्रेस टीवी' ने गुरुवार को बताया कि आत्मघाती ड्रोन ने इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया, जबकि कुवैत में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर विस्फोटों की खबर मिली है।

'प्रेस टीवी' ने 'एक्स' पर कई पोस्टों की एक श्रृंखला में अपडेट साझा किए

इसमें कहा गया है, "रिपोर्ट के मुताबिक, आत्मघाती ड्रोन ने उत्तरी इराक में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया, जिससे एरबिल में कई विस्फोट हुए।'

'कुवैत में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर विस्फोटों की खबर मिली है

इस बीच, 'अल जज़ीरा'  ब्रेकिंग न्यूज में बताया कि इराक में अर्धसैनिक अड्डे पर हुए हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इसी बीच, इजरायली रक्षा बलों ने भी बताया कि ईरान से देश की ओर मिसाइलें दागी गई हैं और कहा कि खतरे को रोकने के लिए रक्षा प्रणालियां सक्रिय हैं।

पश्चिम एशिया और खाड़ी में तनाव बढ़ने के बीच, ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन (यूकेएमटीओ) केंद्र ने कहा कि उसे संयुक्त अरब अमीरात के खावर फक्कान से 11 समुद्री मील पूर्व में एक घटना की रिपोर्ट मिली है। यूकेटीओएमओ के अनुसार, एक जहाज पर अज्ञात वस्तु से हमला हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप जहाज पर आग लग गई है। इसने अन्य जहाजों को सावधानी से यात्रा करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना यूकेएमटीओ को देने की सलाह दी है, क्योंकि अधिकारी मामले की जांच जारी रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/wb-poll-chief-meets-police-on-law-order/150044

Related to this topic: