नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड के लग्जरी अल्पाइन स्की रिजॉर्ट में नए साल के पहले दिन ही जोरदार धमाका हुआ। न्यू ईयर की रात हुए धमाके में लगभग 40 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हुए हैं।
स्विट्जरलैंड के बार विस्फोट, 40 की मौत, सैकड़ों घायल
आतिशबाजी के कारण विस्फोट की आशंका
नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड के लग्जरी अल्पाइन स्की रिजॉर्ट में नए साल के पहले दिन ही जोरदार धमाका हुआ। न्यू ईयर की रात हुए धमाके में लगभग 40 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हुए हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और आपातकलीन राहत के लिए नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है। स्विस पुलिस ने बताया कि धमाका किस कारण से हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की बात कही है।
पुलिस के मुताबिक, स्विट्जरलैंड के क्रान्स-मोंटाना स्की रिसॉर्ट में एक बार में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। विस्फोट स्थानीय समयानुसार 01:30 बजे (00:30 जीएमटी) कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपुष्ट फुटेज में उस बार में आग लगी हुई दिखाई दे रही है जहां नए साल की पूर्व संध्या का जश्न मनाया जा रहा था।पुलिस ने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की गई है। क्रान्स-मोंटाना स्विस आल्प्स के मध्य में स्थित एक शानदार स्की रिसॉर्ट शहर है, जो स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न से लगभग दो घंटे की दूरी पर है।
इसे भी पढ़ेंः
तेलंगाना में न्यू ईयर पार्टी के बाद एक की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती
https://www.primenewsnetwork.in/india/one-dead-12-hospitalised-after-new-year-party-in-telangana/103264