प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दोहा में तालिबान ने कहा- टीटीपी लड़ाकों को छोड़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध विराम को तैयार!

दोहा। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कतर की राजधानी दोहा में शनिवार देर रात पहली शांति वार्ता हुई।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध विराम को तैयार

पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध विराम को तैयार!

दोहा में तालिबान ने कहा- टीटीपी लड़ाकों को छोड़ें

दोहा। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कतर की राजधानी दोहा में शनिवार देर रात पहली शांति वार्ता हुई। रिपोर्टों के अनुसार यह वार्ता सकारात्मक माहौल में हुई। बंद कमरे की करीब साढ़े चार घंटे तक चली यह बातचीत दोनों देशों के बीच बढ़ते सीमा तनाव को कम करने के प्रयास का हिस्सा थी। बातचीत में दोनों देशों के शीर्ष प्रतिनिधि मौजूद रहे। दोनों ने दोबारा मिलने का फैसला किया है। कतर के विदेश मंत्रालय ने देर रात बयान जारी कर पुष्टि की कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है। दोनों पक्ष एक हफ्ते के भीतर दोबारा बैठक करने की तैयारी में हैं। जिससे यह साफ है कि तमाम मतभेदों के बावजूद दोनों देश संवाद बनाए रखना चाहते हैं। पाकिस्तान की ओर से रक्षामंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और आईएसआई के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मलिक ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। बैठक की शुरुआत कतर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने की। इसके बाद दोनों देशों के बीच सीधे बातचीत हुई।

Related to this topic: