प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

थाईलैंड स्कूल गोलीकांड में दो की मौत

थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी से दहशत, हमलावर समेत दो की मौत; शिक्षक और तीन छात्र घायल

थाईलैंड के नोनथाबुरी में शुक्रवार को एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में संदिग्ध हमलावर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी से दहशत हमलावर समेत दो की मौत शिक्षक और तीन छात्र घायल

Thailand School Shooting Leaves Two Dead |

थाईलैंड : थाईलैंड के नोनथाबुरी में शुक्रवार को एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में संदिग्ध हमलावर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। रॉयटर्स ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है।

हमले के बाद हमलावर ने की आत्महत्या

नोनथाबुरी प्रांतीय पुलिस कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल डेचरापी कोंगडी ने बताया कि गोलीबारी के बाद संदिग्ध हमलावर ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने घटना में हुई मौतों और घायलों की पुष्टि की।

शिक्षक और तीन छात्र घायल

अधिकारी के अनुसार, बैंकॉक के उत्तर में स्थित बैंग क्रुआई जिले के देबसिरिन नोनथाबुरी स्कूल में हुई इस गोलीबारी में एक शिक्षक और तीन छात्र घायल हुए हैं। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर की पहचान उसी स्कूल के एक छात्र के रूप में की है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

आपातकालीन कर्मियों द्वारा जारी तस्वीरों में एंबुलेंस पहुंचने के बाद छात्रों को स्कूल परिसर से बाहर निकलते हुए देखा गया। एक तस्वीर में घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए दिखाया गया, जबकि अन्य घायलों को मौके पर प्राथमिक चिकित्सा दी गई।

हमले की वजह की जांच जारी

जिला अधिकारियों के मुताबिक, वर्ष 2025 के शैक्षणिक सत्र में देबसिरिन नोनथाबुरी स्कूल में करीब 3,100 छात्र और 147 शिक्षक थे। अधिकारियों ने अभी तक गोलीबारी के पीछे की वजह या हमले के मकसद का खुलासा नहीं किया है।

ANI

यह भी पढ़े: गाजा शांति योजना को लेकर 8 मुस्लिम देशों का बयान, इजरायल की कार्रवाई पर जताई चिंता

Related to this topic: