प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

चीनियों ने जापानी लड़ाकू विमानों का रडार किया लॉक

चीनियों ने जापानी लड़ाकू विमानों का रडार किया लॉक, चीन ने कहा- प्रशिक्षण में जापानियों ने दखल दी

बीजिंग/टोक्यो। चीन के एक सैन्य विमान ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को ओकिनावा के पास जापानी लड़ाकू विमानों पर अपना रडार लॉक किया।

चीनियों ने जापानी लड़ाकू विमानों का रडार किया लॉक चीन ने कहा- प्रशिक्षण में जापानियों ने दखल दी

चीनियों ने जापानी लड़ाकू विमानों का राडार किया लॉक, चीन ने कहा- प्रशिक्षण में जापानियों ने दखल दी |

Japanese fighter Planes : बीजिंग/टोक्यो। चीन के एक सैन्य विमान ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को ओकिनावा के पास जापानी लड़ाकू विमानों पर अपना रडार लॉक किया। इसे लेकर जापान ने रविवार को चीन के सामने विरोध दर्ज कराया। हालांकि चीन ने उसे गलत बताया। जापान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 'लियाओनिंग' से उड़ान भरने वाले जे-15 लड़ाकू विमान ने शनिवार को दो बार जापान के एफ-15 विमानों पर अपना रडार लॉक किया। 

पहली बार देर दोपहर करीब तीन मिनट के लिए और दूसरी बार शाम में लगभग 30 मिनट तक रडार लॉक किया गया। हालांकि जापान के हवाई क्षेत्र का कोई उल्लंघन नहीं हुआ और न ही किसी तरह का नुकसान हुआ। जापानी रक्षामंत्री शिंजीरो कोइजीमो ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह एक गंभीर घटना है। जापान ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इसके साथ ही चीन से कहा है कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। 

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि..

उधर, चीन की सरकारी मीडिया 'ग्लोबल टाइम्स' ने चीनी नौसेना के प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि पहले ही जेट विमानों की ट्रेनिंग की सार्वजनिक घोषणा कर दी गई थी। प्रवक्ता ने कहा कि चीन की गतिविधियों में जापानी आत्मरक्षा बल के विमानों ने हस्तक्षेप किया। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में जापानी प्रधानमंत्री के ताइवान पर दिए बयान के बाद दोनों देशों के संबंध खराब हो गए हैं। ताइवान के मंत्रालय ने 'एक्स' पर जारी बयान में कहा कि ताइवान की सशस्त्र सेनाएं लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं। हर हरकत का जवाब दे रही हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि चीनी विमानों का सीमा पार आना सीधे तौर पर ताइवान की सुरक्षा के लिए चुनौती है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/650indigo-flights-cancelled-dgca-issues-show-cause-notice/100269

Related to this topic: