अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को अपनी पत्नी जेनेट रूबियो के साथ ताजमहल देखने पहुंचे। दोनों ने 'डायना बेंच' पर बैठकर फोटो खिंचवाए। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ थे।
आगरा। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को अपनी पत्नी जेनेट रूबियो के साथ ताजमहल देखने पहुंचे। दोनों ने 'डायना बेंच' पर बैठकर फोटो खिंचवाए। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ थे। 41 डिग्री तापमान में मार्को रूबियो 45 मिनट तक ताजमहल परिसर में घूमे।
बोले, बेहद खूबसूरत
जेनेट ने ताज को देखकर कहा- बेहद खूबसूरत। गाइड नितिन सिंह से दोनों ने ताजमहल की नक्काशी के बारे में जानकारी ली और कई सवाल पूछे। विदेशी मेहमानों के दौरे के प्रति पर्यटकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मार्को रुबियो ने पत्नी के साथ स्मारक की खूबसूरती को करीब से निहारा। इस दौरान उन्हें ताजमहल के इतिहास और स्थापत्य कला की जानकारी भी दी गई।
प्रतिनिधिमंडल में 60 लोग
मार्को काले कोट-पैंट में, जबकि जेनेट ग्रे रंग के गाउन में नजर आईं। दोनों ने काला चश्मा भी लगाया हुआ था।
मार्को रूबियो पत्नी और 60 लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सुबह 10 बजे आगरा पहुंचे। एयरपोर्ट पर कमिश्नर दीपक कुमार और डीएम मनीष बंसल ने उनको रिसीव किया। यहां से सीधे मार्को ताजमहल पहुंचे और गोल्फ कार्ट से परिसर के भीतर गए। ताजमहल देखने के बाद मार्को रूबियो प्रतिनिधिमंडल के साथ होटल अमर विलास के लिए रवाना हो गए।
इसे भी पढ़ेंः चीनी राजदूत जू फेइहोंग ने चीनी भाषा के प्रति भारतीय छात्रों के उत्साह को सराहा