प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रंप का बड़ा दावा - 350 प्रतिशत टैरिफ..

'350 प्रतिशत टैरिफ लगाऊंगा अगर..', फिर भारत - पाक संघर्ष रुका, ट्रंप का बड़ा दावा

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध रोकने का एक बार फिर दावा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान परमाणु युद्ध में..

350 प्रतिशत टैरिफ लगाऊंगा अगर फिर भारत - पाक संघर्ष रुका  ट्रंप का बड़ा दावा

'350 प्रतिशत टैरिफ लगाऊंगा अगर..', फिर भारत - पाक संघर्ष रुका, ट्रंप का बड़ा दावा |

Trump Claim : वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध रोकने का एक बार फिर दावा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान परमाणु युद्ध में जाने वाले थे। सैन्य टकराव को उन्होंने भारी टैरिफ की धमकी देकर रोका। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने 350% प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। डोनाल्ड ट्रंप  भारत और पाकिस्तान के बीच मई में युद्ध रुकवाने का क्रेडिट इससे पहले भी दर्जनों बार खुद को दे चुके हैं, लेकिन ऐसा पहली बार है, जब उन्होंने 350% टैरिफ लगाने की धमकी का दावा किया है।

एक कार्यक्रम में अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच 88 घंटे के युद्ध के दौरान नई दिल्ली और इस्लामाबाद को आर्थिक नुकसान के बारे में चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, 'भारत और पाकिस्तान परमाणु हथियार लेकर बाहर निकलने वाले थे। मैंने कहा, ठीक है, आप कर सकते हैं, लेकिन मैं हर देश पर 350 प्रतिशत टैरिफ लगा रहा हूं। अब अमेरिका के साथ कोई व्यापार नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/statement-of-tejashwi-yadav-on-nda-swearing-in-ceremony/98249

Nitish Kumar Patna Shapath Grahan Samaroh : एनडीए के शपथ ग्रहण पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं. आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों एवं घोषणाओं को पूरा करेगी तथा बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी.

 

Related to this topic: