पेशावर। खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में पुलिस चौकी पर हमला करने वाले तीन आतंकवादी मारे गए। दोनों तरफ से हुई इस फायरिंग में
पेशावर। खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में पुलिस चौकी पर हमला करने वाले तीन आतंकवादी मारे गए। दोनों तरफ से हुई इस फायरिंग में नौ अन्य आतंकी घायल हो गए। 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों ने वजिर सब डिविजन के खोनिया खेल पुलिस चौकी पर भारी शस्त्रों के साथ देर रात हमला किया।
उनका मकसद पुलिस चौकी का नियंत्रण अपने हाथ में लेना था। इसके लिए बड़ी संख्या में हमलावरों ने चौकी को घेर रखा था। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस ऑपरेशन के दौरान तीन आतंकी मारे गए और नौ अन्य घायल हुए हैं। दो आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। उनमें एक-उमर अजान उर्फ खिजमेती और दूसरा के रूप में की गई है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101