पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध दो से तीन सप्ताह में समाप्त हो सकता है।
वाशिंगटन। पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध दो से तीन सप्ताह में समाप्त हो सकता है। उन्होंने अपने मिशन के प्रति अपने चरम विश्वास के साथ यह बात कही। इसी के साथ अमेरिकी सेना बाहर आ सकती है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के अपने मुख्य टारगेट को पहले ही हासिल कर लिया है।
परमाणु हथियारों की होड़ पर लगाम
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा- 'ईरान में जारी संघर्ष खत्म होने में दो या तीन सप्ताह का समय और लगेगा। यह मिशन अब पूरा होने वाला है। लगातार हमलों से ईरान की ताकत काफी कम हो गई है। ट्रंप ने कहा, 'हमारा एक ही लक्ष्य था कि ईरान के पास परमाणु हथियार न हों। वह लक्ष्य पूरा हो गया है। अब उनके पास परमाणु हथियार नहीं होंगे।'
ईरान की स्थिति कमजोर होने का दावा
ट्रंप ने दावा किया कि युद्ध के बाद ईरान की स्थिति काफी कमजोर हुई है। उन्होंने कहा, 'वहां सत्ता परिवर्तन हो चुका है और अब हम ज्यादा समझदार लोगों से बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई का मकसद ईरान की ताकत को लंबे समय तक कमजोर करना है। ट्रंप ने कहा, 'हम उनकी हर क्षमता को खत्म करना चाहते हैं।
समझौते की संभावना लेकिन शर्तें साफ
उन्होंने बातचीत के जरिए ईरान से समझौते की संभावना भी जताई। उन्होंने कहा, 'संभव है कि समझौता हो जाए, क्योंकि वे हमसे ज्यादा समझौता करना चाहते हैं। हालांकि, ट्रंप ने साफ किया कि समझौता होना अमेरिकी सेना के हटने की शर्त नहीं है। उन्होंने कहा, 'ईरान को समझौता करने की जरूरत नहीं है। जब हमें लगेगा कि उन्हें लंबे समय तक बहुत पीछे धकेल दिया गया है, तब हम वहां से हट जाएंगे।' उन्होंने कहा, 'हमने उन्हें काफी पीछे धकेल दिया है। उन्हें दोबारा खड़े होने में 15 से 20 साल लगेंगे।' उन्होंने इस कार्रवाई को जरूरी बताते हुए कहा, 'हमें यह कदम उठाना पड़ा क्योंकि एक पागल व्यक्ति परमाणु हथियार बनाना चाहता था।'
ट्रंप का दावा—ईरान हार के करीब
ट्रंप ने कहा, 'वे हार रहे हैं, खुद मान रहे हैं कि हार रहे हैं और समझौते के लिए गुहार लगा रहे हैं।' आखिरी में उन्होंने कहा कि ईरान की रक्षा प्रणाली इतनी कमजोर हो चुकी है कि अब अमेरिकी विमान पूरी तरह से आसमान पर कंट्रोल बनाए हुए हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ईरान की रक्षा क्षमताओं को इस हद तक बेअसर कर दिया गया है कि अमेरिकी विमान अब पूरी आजादी से उड़ान भर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/cooper-connollys-heroic-debut-leads-pbks-to-thrilling-win-over-gt/153506
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मैच में चटाई धूल, कोनोली बने हीरो