अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह 'दोषमुक्त' हो चुके हैं।
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह 'दोषमुक्त' हो चुके हैं, उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।
ट्रंप का दावा, जांच में कुछ नहीं मिला
उन्होंने कहा, 'मेरा जेफरी एपस्टीन से कोई लेना-देना नहीं है। मुझे पूरी तरह बरी किया जा चुका है।' ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स को उम्मीद थी कि जांच में उनके खिलाफ कुछ मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एयर फोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने दोहराया कि वे एपस्टीन मामले में 'पूरी तरह निर्दोष' हैं। उन्होंने दावा किया कि एपस्टीन उनके चुनाव जीतने के खिलाफ था और कुछ लेखकों के साथ मिलकर उनके राजनीतिक भविष्य को नुकसान पहुंचाना चाहता था।
क्लिंटन परिवार पर भी साधा निशाना
ट्रंप ने बातचीत के दौरान पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का भी जिक्र किया और कहा कि एपस्टीन से जुड़े मामलों में कई डेमोक्रेट नेता जांच के दायरे में आए हैं। उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तंज कसते हुए कहा कि 'क्लिंटन और कई अन्य डेमोक्रेट इसमें खींचे गए हैं।' वहीं, हिलेरी क्लिंटन के उस आरोप पर भी ट्रंप ने पलटवार किया, जिसमें कहा गया था कि एपस्टीन मामला ट्रंप प्रशासन से ध्यान हटाने के लिए उठाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/solar-power-lights-up-kanha-tiger-reserve-camps/144049
कान्हा टाइगर रिजर्व में सौर ऊर्जा की नई रोशनी, जंगलों में जगमगाए कैंप और जल स्रोत