प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान को 48 घंटे की आखिरी चेतावनी

ट्रंप का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- समझौता करो वरना 'कहर' बरपेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को तेहरान को 48 घंटे का सख्त अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि समझौता नहीं करने की स्थिति में ईरान पर कहर बरपाएंगे।

ट्रंप का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम कहा- समझौता करो वरना कहर बरपेगा

Trump Issues 48-Hour Ultimatum to Iran Over Hormuz Strait |

वॉशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को तेहरान को 48 घंटे का सख्त अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास समझौता करने या रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए 48 घंटे का समय है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में ईरान पर कहर बरपाएंगे।

पुरानी चेतावनी की दिलाई याद

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि याद करें जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए दस दिन का समय दिया था। अब समय खत्म हो रहा है। उनके पास केवल 48 घंटे बचे हैं। इसके बाद उन पर भीषण हमला किया जाएगा।

26 मार्च को दिया था 10 दिन का समय

इससे पहले 26 मार्च को ट्रंप ने कहा था कि वे ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमले को 10 दिन के लिए यानी 6 अप्रैल 2026 तक टाल रहे हैं। यह फैसला दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत के कारण लिया गया था। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि यह निर्णय ईरान सरकार के अनुरोध पर लिया गया है और बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है।

नई चेतावनी से फिर बढ़ा तनाव

उन्होंने लिखा, "ईरान सरकार के अनुरोध पर मैं ऊर्जा संयंत्रों पर हमले को 10 दिन के लिए रोक रहा हूं। बातचीत जारी है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मीडिया की गलत खबरों के बावजूद बातचीत सकारात्मक दिशा में है।" ट्रंप का यह नया 48 घंटे का अल्टीमेटम पिछले महीने दिए गए उनके 10 दिन के अंतिम चेतावनी की ही याद दिलाता है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/nia-deepens-probe-into-malda-violence-report-due-in-supreme-court/154542

मालदा हिंसा मामले में NIA ने मोथाबाड़ी में दूसरे दिन भी जुटाए अहम सबूत

Related to this topic: