अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने अत्यंत महत्वपूर्ण 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' न खोलने पर ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।
वॉशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान से रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' को फिर से खोलने का आग्रह किया है। उन्होंने ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।
'ट्रुथ सोशल' पर कड़ी भाषा में अल्टीमेटम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर साझा की गई एक पोस्ट में ट्रंप ने अपना संदेश देने के लिए असामान्य रूप से कठोर भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने तेहरान को 'सौदा करने' या 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोलने' की अपनी समय-सीमा की याद दिलाई। ट्रंप ने चेतावनी दी कि मंगलवार वह दिन होगा जब वाशिंगटन ईरान के ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे को पूरी तरह से तबाह कर देगा।
मंगलवार को कार्रवाई की धमकी
उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, "ईरान में मंगलवार 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' होगा। यानी सब कुछ एक साथ खत्म कर दिया जाएगा। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया होगा। इस जलडमरूमध्य को खोल दो, तुम पागल बेवकूफों, वरना तुम नर्क जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हो जाओगे - बस देखते जाओ। अल्हम्दुलिल्लाह (खुदा की जय हो)।"
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-claims-several-top-generals-killed-in-attack/154715
ट्रंप का दावा- हमले में मारे गए कई बड़े जनरल