प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

वेनेजुएला में आया 7.2 का भूकंप

ट्रंप ने वेनेजुएला में आए भूकंप के लिए अमेरिकी सहायता का किया वादा

वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने भूकंप में मरने वालों की संख्या 100,000 तक पहुंचने का अनुमान लगाया है।

ट्रंप ने वेनेजुएला में आए भूकंप के लिए अमेरिकी सहायता का किया वादा

Donald Trump |

वॉशिंगटन डीसी,(अमेरिका)। वेनेजुएला में बुधवार को आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तत्काल सहायता देने का आश्वासन दिया है। प्रारंभिक आकलनों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से भारी जनहानि की आशंका जताई जा रही है। अमेरिकी वैज्ञानिक एजेंसियों ने अनुमान लगाया है कि मृतकों की संख्या हजारों में पहुंच सकती है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रम्प का संदेश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जारी संदेश में ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला गंभीर संकट का सामना कर रहा है और अमेरिका हर संभव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि संबंधित सरकारी एजेंसियों को राहत और बचाव कार्यों के लिए तुरंत सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी ओर, भूकंप के कई घंटे बाद भी वेनेजुएला सरकार की ओर से हताहतों की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अपने संबोधन में जानमाल के नुकसान की पुष्टि की, लेकिन मृतकों की आधिकारिक संख्या नहीं बताई। सरकारी मीडिया ने भी नुकसान के स्तर पर सीमित जानकारी जारी की है।

भूकंप से भारी नुकसान का अनुमान

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) द्वारा संचालित PAGER प्रणाली ने भूकंप के संभावित प्रभावों का विश्लेषण करते हुए बड़े पैमाने पर जनहानि की आशंका व्यक्त की है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रणाली भूकंप की तीव्रता, गहराई, आबादी के घनत्व, भवनों की स्थिति और ऐतिहासिक आंकड़ों के आधार पर नुकसान का अनुमान लगाती है।

विशेष आपदा सहायता दल और टास्क फोर्स का गठन

अमेरिकी प्रशासन ने राहत कार्यों के लिए विशेष आपदा सहायता दल और टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, खोज एवं बचाव दलों के साथ चिकित्सा सहायता, राहत सामग्री और अन्य आवश्यक संसाधन भी प्रभावित क्षेत्रों में भेजे जाएंगे। भूकंप के बाद कई इलाकों में इमारतों को नुकसान पहुंचने और लोगों के मलबे में फंसे होने की खबरें सामने आई हैं। आपातकालीन टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

पहला भूकंप 7.2 तीव्रता और दुसरा 7.5 तीव्रता का

USGS के अनुसार, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जिसका केंद्र सैन फेलिप क्षेत्र के निकट स्थित था। इसके कुछ ही समय बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका युमारे क्षेत्र के पास महसूस किया गया। दोनों भूकंपों के कारण राजधानी काराकास समेत कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अपेक्षाकृत कम गहराई पर स्थित था, जिससे सतह पर इसका प्रभाव अधिक गंभीर रहा। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि नुकसान का वास्तविक आकलन आने वाले दिनों में ही स्पष्ट हो सकेगा। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः वेनेजुएला में दो भूकंपों के बाद आपातकाल घोषित, कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने दी संवेदना

Related to this topic: