प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर तीखा हमला

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को बताया 'कचरे का टुकड़ा', कहा- युद्धविराम लाइफ सपोर्ट पर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने सोमवार को ईरान के शांति प्रस्ताव योजना को खारिज कर दिया है। उन्होंने इस प्रस्ताव को 'कचरे का टुकड़ा' करार दिया।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को बताया कचरे का टुकड़ा कहा- युद्धविराम लाइफ सपोर्ट पर

Trump Rejects Iran Peace Plan, Calls It 'Trash' |

वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने सोमवार को ईरान के शांति प्रस्ताव योजना को खारिज कर दिया है। उन्होंने इस प्रस्ताव को 'कचरे का टुकड़ा' करार दिया। उनका कहना था कि युद्धविराम इस समय जीवन रक्षक साधनों के सपोर्ट पर है।

'लाइफ सपोर्ट' पर है ईरान और सीजफायर

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने उपर्युक्त टिप्पणी की। ट्रंप ने कहा कि ईरान अब तक का सबसे कमजोर देश है। इसके साथ ही उन्होंने तेहरान के प्रस्ताव को 'कचरा' और नामंजूर बताया। उन्होंने कहा, 'उन्होंने जो कचरा हमें भेजा है, उसे पढ़ने के बाद मैंने उसे पूरा पढ़ा भी नहीं। वे (ईरान) लाइफ सपोर्ट पर है। सीजफायर बड़े पैमाने पर लाइफ सपोर्ट पर है।' ट्रंप ने ईरान को सैन्य रूप से हराने के दावों को दोहराते हुए कहा कि सीजफायर के समय में ईरान ने जो भी थोड़ा बहुत बनाया है, अमेरिका उसे 'लगभग एक दिन में खत्म कर देगा।'

परमाणु हथियारों पर ट्रंप की सख्त चेतावनी

उन्होंने मीडिया से फिर कहा कि ईरान 'बहुत खतरनाक' है, इसलिए उसके पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए। ट्रंप ने कहा, 'ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार नहीं हो सकता। वे बहुत खतरनाक हैं। वे बहुत अस्थिर हैं।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने समुद्री नाकेबंदी की भी तारीफ की। इसे मिलिट्री जीनियस का हिस्सा बताया और कहा कि वॉशिंगटन के पास बहुत अच्छा गोला-बारूद जमा है, जो दो महीने पहले उसके पास जो था, उससे बेहतर है, जब उसने पहली बार हमला किया था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/uae-conducts-secret-strikes-on-iran-wsj-report/204019

यूएई ने ईरान पर किए गुप्त हमले, वॉल स्ट्रीट जर्नल का बड़ा खुलासा

Related to this topic: