प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हंता वायरस पर सतर्क ट्रंप प्रशासन

हंता वायरस पर अमेरिका सतर्क, ट्रंप बोले- स्थिति नियंत्रण में, कोविड जैसा खतरा नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को कहा कि उनका प्रशासन हंता वायरस के मामलों पर बारीक नजर रख रहा है।

हंता वायरस पर अमेरिका सतर्क ट्रंप बोले- स्थिति नियंत्रण में कोविड जैसा खतरा नहीं

Trump Says Hantavirus Situation Under Control |

वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को कहा कि उनका प्रशासन हंता वायरस के मामलों पर बारीक नजर रख रहा है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्थिति नियंत्रण में है और कोविड-19 महामारी से अलग है।

अधिकारी वायरस का सावधानीपूर्वक कर रहे अध्ययन

वर्जीनिया के स्टर्लिंग स्थित अपने गोल्फ कोर्स में रात्रिभोज के लिए रवाना होने से पहले ह्वाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अधिकारी वायरस का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर रहे हैं और इस बात पर जोर दिया कि यह 'आसानी से फैलने वाला नहीं है।'

कोविड-19 से अलग है हंता वायरस

ट्रंप ने कहा-'नहीं, स्थिति हमारे नियंत्रण में है। वे उस वायरस को अच्छी तरह जानते हैं। यह काफी समय से मौजूद है।' उन्होंने आगे कहा, 'कोविड की तरह यह आसानी से नहीं फैलता। लेकिन हम देखेंगे, हम इसका बहुत बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं। हमारे पास बहुत अच्छे विशेषज्ञ हैं जो इसका बहुत बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं।'

डब्ल्यूएचओ ने की पांच मामलों की पुष्टि

इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अटलांटिक महासागर में चल रहे एक क्रूज पर हुई मौतों से जुड़े हंता वायरस के पांच मामलों की पुष्टि की है। पुष्ट मामलों के अलावा, तीन और व्यक्तियों में वायरस के एंडीज स्ट्रेन के होने का संदेह है। स्थिति की गंभीरता के बावजूद, वैश्विक स्वास्थ्य संस्था का कहना है कि हालांकि और भी संक्रमण सामने आ सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए व्यापक खतरा न्यूनतम बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-stresses-respect-based-foreign-policy/203078

मसूद पेज़ेशकियन बोले- सम्मान और साझा हितों पर आगे बढ़ेगा ईरान

Related to this topic: