प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रंप का नेतन्याहू पर बयान

ट्रंप बोले- नेतन्याहू ‘जानते हैं बॉस कौन है’, संभावित व्हाइट हाउस बैठक से पहले बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू “जानते हैं कि बॉस कौन है” और दोनों नेताओं के बीच संबंध अच्छे हैं।

ट्रंप बोले- नेतन्याहू ‘जानते हैं बॉस कौन है’ संभावित व्हाइट हाउस बैठक से पहले बयान

Trump Says Netanyahu “Knows Who the Boss Is” Ahead of Possible White House Meeting |

वॉशिंगटन डीसी,(अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है, कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में मुलाकात का अनुरोध किया है, जो नाटो शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद अगले सप्ताह के शुरू में ही हो सकती है। ट्रंप ने एक्सियोस के साथ एक संक्षिप्त फोन साक्षात्कार में खुद का जिक्र करते हुए कहा, "हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। नेतन्याहू जानते हैं कि बॉस कौन है।"

अगले सप्ताह हो सकती है बैठक

एक इजरायली अधिकारी ने एक्सियोस को बताया कि ट्रंप के 7–8 जुलाई को होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन के लिए तुर्की दौरे को देखते हुए अगले हफ्ते उनकी मुलाकात होना शायद बहुत जल्दबाज़ी होगी। अधिकारी ने यह भी संकेत दिया कि यह बैठक उसके अगले सप्ताह हो सकती है।

नेतन्याहू ने शुक्रवार को ट्रंप को फोन कर अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी, कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने शुक्रवार को ट्रंप को फोन कर अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका वैश्विक स्वतंत्रता का संरक्षक है और इज़राइल दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है। दोनों नेताओं ने जल्द ही अमेरिका में मुलाकात करने पर सहमति जताई।

बिबी कई मामलों में गलत

रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी में हुई पिछली मुलाकात के बाद से ट्रंप के करीबी सलाहकारों में नेतन्याहू को लेकर संदेह बढ़ता गया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने एक्सियोस को बताया कि ट्रंप के कई सहयोगियों का मानना है कि बिबी कई मामलों में गलत थे। इसी बीच, रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि पिछले महीने एक फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने लेबनान में इज़राइल की बढ़ती सैन्य गतिविधियों पर नेतन्याहू की आलोचना की और उन्हें “पागल” तक कहा, साथ ही कृतघ्नता का आरोप भी लगाया। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में 70 से अधिक देशों की भागीदारी पर जताया आभार

Related to this topic: