प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सुप्रीम कोर्ट पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप

सुप्रीम कोर्ट के फैसलों से नाराज ट्रंप, अपने ही नियुक्त जजों पर उठाए सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (स्थानीय समय) को सुप्रीम कोर्ट के हाल के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ रिपब्लिकन नियुक्त न्यायाधीश 'वफादार' नहीं रहे।

सुप्रीम कोर्ट के फैसलों से नाराज ट्रंप अपने ही नियुक्त जजों पर उठाए सवाल

Trump Slams Supreme Court Over Tariff and Citizenship Rulings |

वॉशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (स्थानीय समय) को सुप्रीम कोर्ट के हाल के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ रिपब्लिकन नियुक्त न्यायाधीश 'वफादार' नहीं रहे और आगह किया कि जन्मजात नागरिकता सहित भविष्य के फैसले से देश को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पैसे वापस न करने के फैसले में एक 'छोटी सी' सजा जोड़कर देश 159 अरब अमेरिकी डॉलर बचा सकता था।

अपने नियुक्त जजों पर बरसे ट्रंप

'ट्रुथ सोशल' पर एक लंबी पोस्ट में, ट्रम्प ने टैरिफ पर अपने प्रशासन के रुख के खिलाफ मतदान करने के लिए जस्टिस नील गोरसच और एमी कोनी बैरेट को विशेष रूप से निशाना बनाया। उन्होंने कहा, 'मुझे जस्टिस नील गोरसच बहुत पसंद हैं। वे सचमुच एक बुद्धिमान और अच्छे इंसान हैं लेकिन उन्होंने टैरिफ के मुद्दे पर मेरे और हमारे देश के खिलाफ वोट दिया जो एक विनाशकारी कदम था।' बैरेट का जिक्र करते हुए ट्रंप ने आगे कहा, 'इसी तरह, मुझे एमी कोनी बैरेट हमेशा से पसंद और सम्मानित रही हैं लेकिन उनके साथ भी वही बात है। उन्हें मैंने नियुक्त किया था फिर भी उन्होंने हमारे देश को इतना नुकसान पहुंचाया है।'

देश को 159 अरब डॉलर का नुकसान

ट्रम्प ने दावा किया कि अदालत के टैरिफ संबंधी फैसले से 'संयुक्त राज्य अमेरिका को 159 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है, जिसे हमें दुश्मनों और उन लोगों, कंपनियों और देशों को वापस चुकाना होगा, जो वर्षों से हमें लूट रहे हैं।'

जन्मजात नागरिकता पर फैसले को लेकर जताई चिंता

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी कि अदालत जन्मजात नागरिकता पर उनके रुख के खिलाफ फैसला सुना सकती है। उन्होंने कहा, 'वे जन्मजात नागरिकता पर हमारे खिलाफ फैसला सुनाएंगे। इससे हम दुनिया का एकमात्र ऐसा देश बन जाएंगे जो इस अस्थिर, असुरक्षित और बेहद खर्चीली आपदा का अभ्यास करता है।' उन्होंने आगे तर्क दिया कि 'हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ संबंधी किए गए विनाशकारी फैसले के बाद, जन्मजात नागरिकता पर नकारात्मक फैसला संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए आर्थिक रूप से टिकाऊ नहीं है।'

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/senator-mark-kelly-criticizes-trump-over-iran-war-decision/203738

ईरान युद्ध पर ट्रंप के फैसले की अमेरिकी सीनेटर मार्क केली ने की कड़ी आलोचना

Related to this topic: