Trump : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को चेतावनी दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि...
Trump : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को चेतावनी दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि मंगलवार को ईरान में एक ही दिन में ऊर्जा संयंत्र दिवस और पुल दिवस मनाया जाएगा. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा. जलडमरूमध्य खोल दो, पागलों, वरना नरक में जाओगे - देखते रहिए. अल्लाह से प्रार्थना करिए.
उन्होंने लिखा कि अमेरिकी सेना ने ईरान की पहाड़ियों के अंदर गंभीर रूप से घायल और बेहद बहादुर एफ-15 क्रू मेंबर/अफसर को बचाया. यह पायलट एक बहुत ही सम्मानित कर्नल हैं और इस तरह के अभियान बहुत कम ही किए जाते हैं, क्योंकि यह सैनिकों और उपकरणों के लिए बेहद खतरनाक होता है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bhopal-surge-of-wish-slips-in-temples-before-board-results/154632