प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, कहा - 'नौसैनिक बेड़ा भी तैयार है'

Donald Trump : टैरिफ और वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उठाने तक के फैसले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनियाभर को हैरान कर चुके हैं.

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी कहा - नौसैनिक बेड़ा भी तैयार है

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, कहा - 'नौसैनिक बेड़ा भी तैयार है' |

Donald Trump : टैरिफ और वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उठाने तक के फैसले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनियाभर को हैरान कर चुके हैं. अब ट्रंप ने बुधवार को ईरान को चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया. ट्रंप ने कहा कि एक विशाल नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर बढ़ रहा है. यह पूरी ताकत, जोश और दृढ़ संकल्प के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. 

उन्होंने कहा कि यह वेनेजुएला भेजे गए बेड़े से भी बड़ा है, वेनेजुएला की तरह ही, यह बेड़ा भी तैयार है.

ट्रंप ने कहा कि यह बेड़ा अपने मिशन को पूरा करने में सक्षम है. उम्मीद है कि ईरान जल्द ही बातचीत के लिए तैयार होगा और एक निष्पक्ष और न्यायसंगत समझौता करेगा, जिसमें परमाणु हथियार शामिल न हों. ऐसा समझौता, जो सभी पक्षों के लिए लाभकारी हो. समय तेजी से बीत रहा है, यह वास्तव में अत्यंत महत्वपूर्ण है.

height=453

ट्रंप ने पिछले हमले को याद करते हुए कहा कि जैसा कि मैंने पहले भी ईरान से कहा था. उन्होंने समझौता नहीं किया और फिर ऑपरेशन मिडनाइट हैमर हुआ, जिससे ईरान का भारी विनाश हुआ. अगला हमला इससे कहीं ज़्यादा भयानक होगा. ऐसा दोबारा मत होने दो. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-on-ajit-pawar-demise-said-he-made-a-huge-contribution-to-maharashtra/130911
 

Related to this topic: