प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मूर्ति के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान, UPESSC ने कैलेंडर किया जारी, अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं

ट्रंप ने चेताया - ईरान ने परमाणु कार्यकम शुरू..

ट्रंप ने चेताया - ईरान ने परमाणु कार्यकम शुरू किया तो हमला

America : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एकबार फिर ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अपने बैलिस्टिक मिसाइलों या परमाणु कार्यक्रम को..

ट्रंप ने चेताया - ईरान ने परमाणु कार्यकम शुरू किया तो हमला

ट्रंप ने चेताया - ईरान ने परमाणु कार्यकम शुरू किया तो हमला |

America : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एकबार फिर ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अपने बैलिस्टिक मिसाइलों या परमाणु कार्यक्रम को फिर से बनाने की कोशिश करता है तो अमेरिका उसपर फिर से हमला करेगा। अमेरिका के दौरे पर आए नेतन्याहू और ट्रंप ने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो में मीडिया से बात की और इसी दौरान, ईरान को ट्रंप ने उपर्युक्त चेतावनी दी। 

 

ट्रंप ने कहा कि सुना है कि ईरान फिर से कुछ बनाने की कोशिश कर रहा है। वह अगर ऐसा करेगा तो हमें उसे खत्म करना होगा। हम उसे पूरी तरह  खत्म कर देंगे। ट्रंप ने कहा कि हमने पहले हमला जब किया, उससे पहले ईरान हमारे साथ डील कर सकता था और ये समझदारी होती। 

ट्रंप से मीडिया ने सवाल किया कि क्या वह ईरानी शासन को हटाने का समर्थन करेंगे, इस पर ट्रंप ने कहा कि वह किसी भी शासन को उखाड़ने के बारे में बात नहीं करेंगे. ईरान में बहुत सारी समस्याएं हैं। ईरान में महंगाई चरम पर है और उनकी अर्थव्यवस्था भी अच्छी नहीं है। ईरानी लोग अपने देश के शासन से खुश नहीं हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि जब भी कोई दंगा होता है या फिर कोई व्यक्ति जब समूह बनाता है, छोटा या फिर बड़ा, वे लोग गोलियां चलाना शुरू कर देते हैं। मैं ये वर्षों से देख रहा हूं। वहां बहुत ज्यादा असंतोष है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/eam-jaishankar-to-attend-ex-bangladesh-pm-zias-funeral-in-dhaka-tomorrow/103072

Related to this topic: