Pakistan : इस्लामाबाद। इमरान खान की बेगम बुशरा बीबी को प्रताड़ित करने की खबरों के बीच संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान की सरकार को चेतावनी दी है।
Pakistan : इस्लामाबाद। इमरान खान की बेगम बुशरा बीबी को प्रताड़ित करने की खबरों के बीच संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान की सरकार को चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र ने बुशरा की हालत पर चिंता जाहिर करके मौजूदा परिस्थितियां सुधारने की हिदायत दे दी है।
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी बेगम बुशरा बीबी के साथ जेल में हो रही नाइंसाफियों का मुद्दा काफी पहले से उठाया जा रहा है, वहीं अब पाकिस्तान को उंगली दिखाते हुए संयुक्त राष्ट्र शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए परिस्थितियां ठीक करने को कह दिया है।
संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत एलिस जिल एडवर्ड्स ने पाकिस्तान सरकार को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई है। एडवर्ड्स ने साफ कह दिया है कि बुशरा बेगम को वकील और परिवार से बातचीत करने से नहीं रोकना चाहिए और उनके साथ मानवीय बर्ताव होना चाहिए।
किस हाल में हैं इमरान खान और बुशरा बीबी?
इससे पहले बुशरा बीबी और इमरान को अलग-अलग एक काल कोठरी में रखे जाने की खबरें आई थीं। दावा किया जा रहा था कि जहां इन दोनों को रखा गया है, वहां कोई रोशनदान नहीं और बिजली भी काट दी गई है। अंधेरे में यहां पर कीड़े और चूहों का भी खतरा बना रहता है। दावा किया जा रहा था कि दोनों को खाने को भी ठीक से नहीं मिल रहा है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उन्हें ऐसा खाना दिया जा रहा था, जिसमें मसाला और मिर्च तेज होती थी। ऐसे खाने से उनकी तबीयत और बिगड़ती जा रही है। दोनों को खाने की वजह से अल्सर और इन्फेक्शन हो गया था और वजन भी तेजी से घट रहा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/railways-new-fare-rates-effective-from-today-impacting-long-distance-travel/102539