प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रक्षा सचिव पीट हेगसेथ पर महाभियोग का दबाव बढ़ा

अमेरिका में रक्षा सचिव पीट हेगसेथ पर महाभियोग की मांग तेज, सांसद थॉमस मैसी ने इस्तीफे का दिया अल्टीमेटम

अमेरिका में रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग की मांग तेज हो गई है। सांसद थॉमस मैसी ने उनके इस्तीफे को महाभियोग प्रस्ताव वापस लेने की शर्त बताया।

अमेरिका में रक्षा सचिव पीट हेगसेथ पर महाभियोग की मांग तेज सांसद थॉमस मैसी ने इस्तीफे का दिया अल्टीमेटम

US Defense Secretary Pete Hegseth Faces Impeachment Calls After Election Setback |

वाशिंगटन डीसी (अमेरिका)। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। रिपब्लिकन कांग्रेसमैन थॉमस मैसी ने उन्हें इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। मैसी ने कहा है कि यदि हेगसेथ अपने पद से इस्तीफा दे देते हैं, तो वह उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को आगे नहीं बढ़ाएंगे। 3 नवंबर को हुए मिड-टर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को मिली हार के बाद हेगसेथ पर राजनीतिक दबाव और बढ़ गया है।

थॉमस मैसी बोले- इस्तीफा देने पर ही वापस लूंगा महाभियोग प्रस्ताव

CNN की रिपोर्ट का हवाला देते हुए थॉमस मैसी ने 4 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "एक ही स्थिति है जिसमें मैं महाभियोग का प्रस्ताव दोबारा पेश नहीं करूंगा: अगर हेगसेथ इस्तीफा दे दें।"

CNN की 4 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, मैसी की योजना है कि संघीय सांसदों के अगले सत्र के लिए लौटने पर महाभियोग प्रस्ताव पर हाउस में मतदान कराया जाए। रिपोर्ट में रिपब्लिकन पार्टी के कई अंदरूनी सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि सांसदों को उम्मीद है कि यह प्रस्ताव सदन में आसानी से पारित हो सकता है।

डेमोक्रेट्स के कांग्रेस का नियंत्रण संभालने की तैयारी के बीच बढ़ा दबाव

हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग की मांग ऐसे समय में उठी है, जब डेमोक्रेट्स कांग्रेस का नियंत्रण संभालने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, कई कंजर्वेटिव नेताओं ने भी हेगसेथ के नेतृत्व और ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर प्रशासन के प्रबंधन पर चिंता जताई है। मैसी के ताजा बयान से स्पष्ट है कि उनके इस्तीफा नहीं देने की स्थिति में महाभियोग की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग जारी रहेगी।

अमेरिकी सांसद जेसन क्रो ने भी मांगा हेगसेथ का इस्तीफा

कोलोराडो के 6वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले अमेरिकी सांसद जेसन क्रो ने भी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ को पद छोड़ने की मांग की है। क्रो हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के सदस्य हैं। उन्होंने CBS न्यूज से बातचीत में हेगसेथ के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा, "वह अयोग्य हैं। जब तक वह पेंटागन में हैं, तब तक हमारे सैनिक- हमारे पुरुष और महिलाएं, हमारे बेटे-बेटियां, भाई-बहन- और भी ज्यादा खतरे में हैं।"

पूर्व सैन्य अधिकारी पैट्रिक रयान ने भी हटाने की मांग उठाई

न्यूयॉर्क के 18वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद पैट्रिक रयान ने भी हेगसेथ को पद से हटाने की मांग की है। रयान अमेरिकी सेना के पूर्व इंटेलिजेंस अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहला काम रक्षा सचिव पीट हेगसेथ को हटाना होना चाहिए।

पैट्रिक रयान ने महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान की बात कही

पैट्रिक रयान ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अमेरिकी जनता ने बदलाव और जवाबदेही के लिए एक जबरदस्त संदेश दिया है। वास्तविक जवाबदेही तय करने के हमारे पहले मौकों में से एक होगा- पीट हेगसेथ को हटाना, जो अमेरिकी इतिहास के सबसे अयोग्य और अनैतिक रक्षा सचिव हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि अगले सप्ताह कांग्रेस का सत्र दोबारा शुरू होने पर हेगसेथ को हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान होगा। रयान के मुताबिक, इससे प्रत्येक प्रतिनिधि को अपना रुख स्पष्ट करना होगा और बताना होगा कि वह हेगसेथ का समर्थन करता है या नहीं।

युद्ध और अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा को लेकर भी उठाए सवाल

रयान ने हेगसेथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिका युद्ध में उलझा और प्रशासन संघर्ष को समाप्त करने में नाकाम रहा। उन्होंने युद्ध के कारण लोगों के खर्च बढ़ने और अमेरिकी सैनिकों की जान जाने का भी मुद्दा उठाया। रयान ने अमेरिकी नागरिकों से firehegseth.com पर जाकर साइन अप करने और अपने प्रतिनिधियों पर हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग का समर्थन करने के लिए दबाव बनाने की अपील की। (Source: ANI)

यह भी पढ़ें:   EVM और वोटर लिस्ट पर विपक्ष के आरोपों को लेकर पंकज चौधरी का हमला, बोले- बस अपनी कोई गलती नहीं

Related to this topic: