प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रूसी-ईरानी तेल पर छूट से कच्चे तेल...

ईरान के तेल पर ट्रंप की 'नरमी': क्या सस्ते होंगे कच्चे तेल के दाम?

अमेरिका ने अभी ईरान के तेल से प्रतिबंध हटाने का जो फैसला किया है उससे कच्चे तेल के बाजार में नरमी लाने में मदद मिलेगी।

ईरान के तेल पर ट्रंप की नरमी क्या सस्ते होंगे कच्चे तेल के दाम

फाइल फोटो |

नई दिल्ली। अमेरिका ने अभी ईरान के तेल से प्रतिबंध हटाने का जो फैसला किया है उससे कच्चे तेल के बाजार में नरमी लाने में मदद मिलेगी। विदेशी मामलों के विशेषज्ञ रोबिंदर सचदेव का ऐसा मानना है।

समुद्र में फंसे तेल से बाजार में आ सकती है बड़ी आपूर्ति

सचदेव ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि यह शीत बाजार का तर्क है, जिसका प्रयोग अमेरिका कर रहा है। उन्होंने कहा-'हां! यह देखना काफी दिलचस्प है कि अमेरिका कह रहा है कि ईरान के उस तेल पर 30 दिनों तक प्रतिबंध में छूट रहेगी जो समुद्र में है। अब इसका मतलब है कि कच्चा तेल लदे कई जहाज किसी स्थान के लिए रवाना हुए हैं या कई जहाज जिनका इस्तेमाल सिर्फ भंडारण के लिए किया जाना है, ये जहाज ज्यादा नहीं जा पाएंगे। इस प्रकार अनुमानत: 15 करोड़ बैरल ईरानी तेल इन जहाजों पर हैं। अगर यह तेल बाजार में आता है, जो तय है आएगा ही, तो निश्चित ही कच्चे तेल के बाजार में नरमी आएगी।

भारत के लिए बनी हुई तेल संकट की आशंका

यह शीत बाजार का सामान्य तर्क है जिसे अमेरिका अपना रहा है। अमेरिका ने इसी तरह की छूट रूसी तेल के लिए भी दी है जो समुद्र में है। रक्षा विशेषज्ञ ध्रूव कटोच का कहना है कि भारत को निकट भविष्य में गंभीर तेल संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा-'ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध का 22वां दिन है। अमेरिका ने ईरानी कच्चे तेल के ले जाने की छूट दे दी है। लेकिन इससे समस्या का समाधान होने वाला नहीं क्योंकि ईरान ने कहा था कि उनके पास जहाज में भरा कोई तेल नहीं है। सो, हिंद महासागर में कहीं टैंकर है तो वही बेचा जा सकता हैं। वैसे हम लोगों के पास पर्याप्त सुरक्षित तेल भंडार है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/pentagon-preps-iran-ground-strategy-amid-trumps-middle-east-push/150809

ईरान में अमेरिकी सेना उतारने की तैयारी? ट्रंप की ‘ब्लूप्रिंट’ से मची खलबली

Related to this topic: