प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विवेक रामास्वामी बने रिपब्लिकन उम्मीदवार

ट्रंप समर्थित विवेक रामास्वामी की बड़ी जीत, ओहियो गवर्नर पद के बने रिपब्लिकन उम्मीदवार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा समर्थित और भारतीय मूल के अरबपति उद्यमी विवेक रामास्वामी ने रिपब्लिकन पार्टी के प्राथमिक चुनाव में जीत हासिल कर ओहियो के गवर्नर पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार बन गए हैं।

ट्रंप समर्थित विवेक रामास्वामी की बड़ी जीत ओहियो गवर्नर पद के बने रिपब्लिकन उम्मीदवार

Vivek Ramaswamy Clinches GOP Nomination for Ohio Governor |

कोलंबस (अमेरिका)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा समर्थित और भारतीय मूल के अरबपति उद्यमी विवेक रामास्वामी ने रिपब्लिकन पार्टी के प्राथमिक चुनाव में जीत हासिल कर ओहियो के गवर्नर पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार बन गए हैं। 'सीबीएस न्यूज' ने मंगलवार प्राइमरी चुनाव के बाद यह अनुमान व्यक्त किया। बायोटेक अरबपति की इस जीत ने नवम्बर में होने वाले चुनाव के लिए डेमोक्रेट उम्मीदवार एमी एक्टन से मुकाबले का मंच तैयार कर दिया है। एक्टन ओहियो के जन स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक हैं। वह बिना किसी विरोध के प्राइमरी से आगे आए हैं।

नवंबर में एमी एक्टन से होगा मुकाबला

87 प्रतिशत वोट हासिल करके रामास्वामी ने केसी पुत्श को निर्णायक रूप से हराया और नवंबर में होने वाले आम चुनाव में उनका मुकाबला डेमोक्रेट एमी एक्टन से होगा, जिन्होंने अपनी पार्टी के नामांकन के लिए निर्विरोध चुनाव लड़ा था। रामास्वामी ने अपने उस प्रतिद्वंद्वी को हराया जिसने नस्लवादी प्रचार के जरिए उन्हें परेशान किया था। रामास्वामी हेल्थ-टेक्नोलॉजी सेक्टर में एक उद्यमी हैं। उन्हें 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ने के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी। बाद में उन्होंने ट्रंप को अपना समर्थन दे दिया।

डेमोक्रेट उम्मीदवार एक्टन पर केंद्रित रही चुनावी रणनीति

ओहियो के प्राइमरी चुनाव में भले ही वह रिपब्लिकन उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन उनका मुख्य निशाना डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन थीं। एमी एक्टन ओहियो की पूर्व जन स्वास्थ्य डायरेक्टर हैं, जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान राज्य की प्रतिक्रिया को दिशा दी थी और इस चुनाव में निर्विरोध खड़ी थीं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/shamik-bhattacharya-warns-against-tmc-isation-in-bjp/183161

'भाजपा का तृणमूलीकरण' हुआ तो दे दूंगा इस्तीफा, हिंसा बर्दाश्त नहीं: शमिक भट्टाचार्य

Related to this topic: