प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

PoJK में लगातार बिजली कटौती के खिलाफ शुरू हुआ...

PoJK में लगातार बिजली कटौती के खिलाफ शुरू हुआ बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन

रावलाकोट, सुद्धनोटी, खैगला और आस-पास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, हाथों में तख्तियां लेकर पाकिस्तान सरकार, स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाए।

pojk में लगातार बिजली कटौती के खिलाफ शुरू हुआ बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन

Widespread protests grip PoJK over persistent power cuts |

रावलाकोट: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (PoJK) में लगातार बिजली कटौती के खिलाफ जनता में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। रावलाकोट, सुद्धनोटी, खैगला और आस-पास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, हाथों में तख्तियां लेकर पाकिस्तान सरकार, स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाए। ये विरोध प्रदर्शन वर्षों की प्रशासनिक लापरवाही, अधूरी उम्मीदों और मूलभूत नागरिक सुविधाओं की कमी के खिलाफ लोगों की बढ़ती नाराजगी को दिखाता है।

रोजाना 10 से 14 घंटे तक होती है बिजली कटौती

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना 10 से 14 घंटे तक बिजली कटने से लोगों को काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ता है। खासकर सर्दियों के महीनों में लोगों और ज्यादा परेशानियां होती है। विरोध प्रदर्शन करने वाले स्थानीयो लोगों का आरोप है कि स्थानीय जल विद्युत परियोजनाओं से उत्पन्न बिजली अन्य क्षेत्रों, विशेषकर पंजाब प्रांत को दी जा रही है, जबकि PoJK के निवासी अंधेरे में छोड़ दिया जाता है। स्कूल, कॉलेज, ऑनलाइन क्लास और व्यापार सभी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे लोगों की आर्थिक और सामाजिक मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

height=1200

महंगी बिजली बिल, टैक्स और बिजली काटने की धमकियों से लोगों में नाराजगी

सर्दियों में जीवन के लिए जरूरी हीटर और अन्य उपकरण काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। महंगी बिजली बिल, टैक्स और बिजली काटने की धमकियों ने लोगों की नाराजगी को और बढ़ा दिया है। व्यापारियों ने भी इसके विरोध में अपनी दुकानों को बंद कर दिया और सड़कों को भी ब्लॉक कर दिया।

निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन ले सकता है संगठित रूप

विरोध कर रहे नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती है और स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता नहीं दी जाती है तो यह आंदोलन बड़े स्तर पर संगठित रूप ले सकता है। यह जारी आंदोलन एक स्पष्ट संदेश देता है कि PoJK के नागरिक अब अपनी मूलभूत जरूरतों और अधिकारों से वंचित रहना बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/cbi-busts-international-cyber-crime-gang-arrests-six/101510

सीबीआई ने अंतर्राष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का किया पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

Related to this topic: