प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीमित समय पर वार्ता अच्छी चल रही

खराब समझौता नहीं करेंगे कार्य प्रगति पर है: रूबियो

अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को कहा कि अमेरिका और ईरान  के बीच शांति समझौते का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि राष्ट्रपति ट्रंप खराब समझौता नहीं करेंगे।

खराब समझौता नहीं करेंगे कार्य प्रगति पर है रूबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो |

खराब समझौता नहीं करेंगे कार्य प्रगति पर है: रूबियो

नई दिल्ली। अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को कहा कि अमेरिका और ईरान  के बीच शांति समझौते का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि राष्ट्रपति ट्रंप खराब समझौता नहीं करेंगे। 
रूबियो ने आगरा रवाना होने से पूर्व दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में यह टिप्पणी की। जब उनसे ईरान पर ताजा घटनाक्रम के बारे में पूछा गया तो रूबियो ने बताया कि इस संबंध में कार्य प्रगति पर है। सोचता हूं, वार्ता के टेबल पर होर्मुज जलमार्ग खोलने पर सुंदर और ठोस चीज है। परमाणु मुद्दे पर सीमित समय पर अच्छी वार्ता चल रही है। 

खाड़ी देशों का मिल रहा अच्छा समर्थन

उन्होंने उल्लेख किया कि खाड़ी के भागीदार देशों में वार्ता के प्रति अच्छा विश्वास और समर्थन प्राप्त है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि विश्व के लिए अच्छा होना है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणी को दोहराया कि वार्ता में कोई जल्दबाजी नहीं है। रूबियो ने ट्रंप की टिप्पणी को दोहराया-'उन्हें जल्दबाजी नहीं है, वे खराब समझौता नहीं करेंगे। कोई भी वैकल्पिक कदम उठाने से पहले राजनय को हर अवसर देना चाहते है।'

इसे भी पढ़ेंः शांति समझौते के करीब अमेरिका- ईरान

Related to this topic: