यमन में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमलों के बाद तनाव बढ़ गया है। हूती संचालित जेल पर हमले में मृतकों की संख्या 23 हो गई, जबकि सात लोग लापता हैं।
काहिरा (मिस्र)। यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमलों के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं। उत्तरी यमन में हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित एक जेल पर हुए हमले के बाद मलबे से चार और शव बरामद किए गए हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। सात लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच, गठबंधन ने बुधवार को हूती नियंत्रण वाले इलाकों में फिर से हवाई हमले किए, जबकि इससे पहले हूतियों के मिसाइल और ड्रोन हमलों में दक्षिणी सऊदी अरब में 73 लोग घायल हुए थे।
जौफ के हाजम शहर पर गठबंधन की फिर बमबारी, 73 घायल
इस बीच, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों पर बुधवार को नये सिरे से हमले किये। यह जेल सोमवार को तब ध्वस्त हो गई जब गठबंधन ने उत्तरी जौफ प्रांत के रणनीतिक शहर हाजम को निशाना बनाया। इसके बाद हूतियों ने दक्षिणी सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले किये, जिसमें 73 लोग घायल हो गए।
मृतकों में बच्चा भी शामिल, सात लापता लोगों की तलाश जारी
जौफ में नागरिक सुरक्षा एजेंसी के निदेशक हसन सबौला ने कहा कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है और बचाव दल सात लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। समाचार चैनल ‘अल-मसीरा’ ने सबौला के हवाले से बताया कि मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
मारिब और जौफ में हूती ठिकानों पर गठबंधन के हवाई हमले
हूती संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-असबाही ने कहा कि हमले में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है, जो अपने पति से मिलने गई थी। इस बीच, सऊदी नीत गठबंधन ने बुधवार तड़के मारिब और जौफ प्रांतों में हूती सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए।
यह भी पढ़ें: यादवपुर में गरमाया सियासी माहौल, शुभेंदु अधिकारी ने साधु संतों के साथ निकाली गेरुआ सम्मान यात्रा