प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इजराइली की तरफ से हमले तेज

यमन की ओर से इजराइल पर दागी गई मिसाइल

यमन की ओर से शनिवार तड़के इजरायल पर मिसाइल हमला किया गया। इजरायली सेना ने यह जानकारी दी है।

यमन की ओर से इजराइल पर दागी गई मिसाइल

फाइल फोटो |

तेल अवीव। यमन की ओर से शनिवार तड़के इजरायल पर मिसाइल हमला किया गया। इजरायली सेना ने यह जानकारी दी है। हिजबुल्लाह ने शुक्रवार रात से शनिवार तक इजराइल पर हमले जारी रखे। इस दौरान बीर शेबा एवं इजराइल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास के इलाके में रात में तीसरी बार सायरन बजे। 'येरूशलम पोस्ट' ने सेना के हवाले से खबर दी है कि हवाई सुरक्षा सिस्टम सक्रिय हो गया और खतरे को बीच में ही नष्ट कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

ईरानी मीडिया का दावा- सीधा सैन्य हस्तक्षेप करेगा यमनी सशस्त्र बल

ईरान की सरकारी मीडिया 'प्रेस टीवी के अनुसार पहली मिसाइल हमला यमन की सुरक्षा बलों द्वारा शुक्रवार को किया गया। इसके साथ ही घोषणा की गई कि यदि अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान और एक्सिस रजिस्टेंस (क्षेत्रीय प्रतिरोध) समूह पर हमला किया गया यमनी सशस्त्र बल सीधा सैन्य हस्तक्षेप करेगा।

इस युद्ध से अब तक दूर रहे हैं हूती विद्रोही

यमन की राजधानी सना पर तेहरान समर्थित हूती विद्रोही समूह 2014 से काबिज है। समूह ने इजराइल के खिलाफ हमला किए जाने की तत्काल पुष्टि नहीं की। हूती विद्रोही इस युद्ध से अब तक दूर रहे हैं। दरअसल 2015 में यमन की निर्वासित सरकार की ओर से इस समूह के खिलाफ युद्ध करने वाले सऊदी अरब एवं विद्रोहियों के बीच वर्षों से एक असहज संघर्षविराम की स्थिति है।

ईरान-इजरायल टकराव तेज, सऊदी में अमेरिकी बेस पर हमला

इस बीच, इजराइल ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ अपने हमले 'तेज करने और उनका दायरा बढ़ाने' की धमकी देने के कुछ घंटे बाद उसके परमाणु केंद्रों पर हमला किया। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करने का संकल्प लिया और सऊदी अरब में एक सैन्य अड्डे पर हमला किया। ईरान की ओर से सऊदी अरब स्थित प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर किए गए मिसाइल हमले में कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए तथा कई विमानों को भी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/32-criminal-cases-against-suvendu-adhikari-since-2021/152456

शुभेंदु अधिकारी पर 2021 के बाद 32 आपराधिक मामले, हाई कोर्ट में पुलिस का खुलासा

Related to this topic: