बजट 2026 में फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने के ऐलान के कारण शेयर बाजार में रविवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिली।
मुंबई। बजट 2026 में फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने के ऐलान के कारण शेयर बाजार में रविवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स व निफ्टी में तेज गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बजट से पहले सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली थी। लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू होने के बाद बाजार का मूड बदला और गिरावट बढ़ती ही गई। रविवार को एक समय सेंसेक्स 2000 अंकों तक लुढ़क गया था। वहीं निफ्टी गोता लगाकर 24,800 के नीचे चला गया था। शेयर बाजार में रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट भाषण को देखते हुए शेयर बाजार खुला था।
सेंसेक्स में 1,546.84 अंक की भारी गिरावट, निफ्टी 24,825.45 पर हुआ बंद
भारतीय शेयर बाजार में कारोबार के दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1,546.84 अंक यानि कि 1.88 प्रतिशत नीचे 80,722.94 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 495.20 अंक यानि कि 1.96 प्रतिशत नीचे 24,825.45 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में भारी गिरावट से सेंसेक्स दिन में एक समय 2370.36 अंक गिरकर 79,899.42 के लो तक पहुंच गया था। निफ्टी भी 748.9 अंक टूटकर 24571.75 के लो तक गया था। निफ्टी पर आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में दिखे।
2% से ज्यादा टूटा निफ्टी बैंक
बजट के बाद रविवार के कारोबार में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में निफ्टी बैंक 2% से ज्यादा टूटा।HDFC बैंक और कोटक बैंक जैसे दिग्गजों में भारी बिकवाली रही। इसके साथ ही डिफेंस में फंड बढ़ाया गया, जिसके बाद मुनाफावसूली देखी गई। सोना-चांदी की गिरती कीमतों की वजह से मेटल सेक्टर पर सबसे ज्यादा असर देखा गया। हिंदुस्तान कॉपर और हिंदुस्तान जिंक जैसे शेयर 19-21% तक लुढ़क गए।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 गिरावट के साथ बंद
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और सिर्फ 3 में तेजी रही। BEL, SBI और अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 6% तक की गिरावट रही। सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 6% तक की गिरावट देखने को मिली। मेटल, मीडिया, FMCG, मीडिया, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर में भी गिरावट रही। निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ बंद हुए और बाकी की सभी 44 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।
केवल IT और फार्मा सेक्टर में दिखी मजबूती
बाजार में सिर्फ IT और फार्मा सेक्टर मजबूती में दिखाई दिए। सरकार के बायोफार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश और आईटी नियमों में ढील के ऐलान से इन सेक्टर्स में खरीदारी देखी गई। इस वजह से सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा 1.92 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए। जबकि भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 5.61 प्रतिशत की विनाशकारी गिरावट के साथ बंद हुए।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/village-orders-boycott-over-love-marriage/131525
'पसंद से शादी' करने वालों के परिवारों की सामाजिक-आर्थिक बहिष्कार की घोषणा