प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

टेस्ला ने गंवाया सबसे बड़ी EV निर्माता कंपनी का...

टेस्ला को पछाड़कर चीन की बीवाईडी बनी दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला विश्व की नंबर एक इलेक्ट्रिक वेहिकिल निर्माता कंपनी का ताज छिना। चीन की बीवाईडी अब दुनिया की सबसे बड़ी ईवी निर्माता कंपनी बन गयी है।

टेस्ला को पछाड़कर चीन की बीवाईडी बनी दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता

China's BYD overtakes Tesla to become world's largest electric vehicle maker |

न्यूयॉर्क। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनी "टेस्ला" विश्व की नंबर एक इलेक्ट्रिक वेहिकिल निर्माता कंपनी का ताज छिना। चीन की "बीवाईडी" अब दुनिया की सबसे बड़ी ईवी निर्माता कंपनी बन गयी है। 

"टेस्ला" ने शुक्रवार को दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी का ताज खो दिया। एलन मस्क की दक्षिणपंथी राजनीति के खिलाफ ग्राहकों के असंतोष और विदेशी बाजारों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण लगातार दूसरे वर्ष बिक्री में गिरावट आई है। चीन की वाहन निर्माता कंपनी BYD (बिल्ड योर ड्रीम्स) अब दुनिया की नंबर एक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता बन गई है।

BYD के मॉडल्स की कीमत कम होने के कारण बढ़ी सेल

बीवाईडी की सफलता के पीछे उसके अलग-अलग मॉडल्स और हाइब्रिड से इलेक्ट्रिक की ओर बढ़ते रुझान को जाता है। साथ ही BYD के मॉडल्स की कीमत भी टेस्ला के मुकाबले कम है जिससे उसकी सेल बढ़ी है। साल 2025 में बीवाईडी ने कुल 22,54,714 पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन बेचे। यह पिछले साल के मुकाबले 27.9 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी है। इस बिक्री की मदद से बीवाईडी ने बिक्री के मामले में टेस्ला को पीछे छोड़ दिया। इसके मुकाबले टेस्ला ने 2025 में 16.4 करोड़ वाहन बेचे, जो 2024 के मुकाबले 9 प्रतिशत कम है।

BYD ने 2025 में बेची कुल 45,50,036 गाड़ियां

BYD की हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कुल बिक्री पर नजर डालें तो कंपनी ने 2025 में कुल 45,50,036 गाड़ियां बेचीं। दिलचस्प बात यह है कि अब BYD की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड का हिस्सा लगभग आधा-आधा (50/50) हो गया है। बीवाईडी ने अपने माडलों की लंबी रेंज से भी टेस्ला को मात दी हो। टेस्ला को उसकी कुल बिक्री के 95 प्रतिशत हिस्सा मुख्य रूप से दो ही मॉडल्स (Model 3 और Model Y) से मिला है। वहीं BYD के पास हर सेगमेंट के लिए अलग-अलग कारें मौजूद हैं। बीवाईडी के पोर्टफोलियो में सस्ते मॉडल्स से लेकर लग्जरी सेडान गाड़ियां तक मौजूद हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहली बार 10 लाख यूनिट्स के पार पहुंचा BYD का निर्यात

अंतरराष्ट्रीय बाजार में BYD का निर्यात पहली बार 10 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गया, जो पिछले साल से 150% ज्यादा है। बीवाईडी को ईवी बिक्री में उत्साहजनक सफलता मिली है लेकिन उसकी हाइब्रिड कारों (PHEVs) की बिक्री में गिरावट आई है। ये इस बात का इंडिकेटर है कि लोग अब हाइब्रिड के बजाय पूरी तरह इलेक्ट्रिक कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। BYD ने कुल 45.5 लाख गाड़ियां बेचीं, जिनमें से लगभग आधी (49.6 प्रतिशत) पूरी तरह इलेक्ट्रिक (BEV) थीं।

टेस्ला के पास सस्ती और नई कारों की है कमी

विशेषज्ञों का मानना है कि टेस्ला के पास सस्ती और नई कारों की कमी है। एक समय जो कंपनी हर साल 50 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रही थी, उसकी ग्रोथ अब कम हो गई है। टेस्ला लंबे समय से एक सस्ता नेक्स्ट-जनरेशन प्लेटफॉर्म लाने की बात कर रही है, लेकिन 2025 तक वह इसे मार्केट में नहीं उतार पाई। नए मॉडल्स समय पर न लाने और केवल चुनिंदा गाड़ियों पर निर्भर रहने के कारण टेस्ला ने अपनी नंबर-1 की कुर्सी खो दी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/the-popularity-of-digital-media-and-ott-threatens-the-existence-of-channels/103572

डिजिटल मीडिया और ओटीटी की लोकप्रियता से खतरे में चैनलों का अस्तित्व