प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बच्चे के जन्म से पहले उजड़ा परिवार

अमेठी में सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

अमेठी में बाइक और साइकिल की टक्कर में 35 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई।

अमेठी में सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

representative image | file photo

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। कोतवाली क्षेत्र के ककवा गांव निवासी मेडिकल स्टोर संचालक राहुल सिंह (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई। राहुल की पत्नी की डिलीवरी महज एक सप्ताह बाद होने वाली थी। परिवार में नए मेहमान के आगमन की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

28 अक्टूबर 2026 की रात सड़क हादसे में मौत

जानकारी के अनुसार, राहुल सिंह पुत्र उदयभान सिंह निवासी ककवा, थाना अमेठी, जनपद अमेठी की 28 अक्टूबर 2026 की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ककवा बाजार के पास उनकी बाइक की साइकिल से टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपलब्ध लिखित सूचना के अनुसार, रात करीब 8:05 बजे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी से जिला चिकित्सालय गौरीगंज लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पत्नी की डिलीवरी में महज एक सप्ताह का समय शेष

राहुल अपने पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी की डिलीवरी में महज एक सप्ताह का समय शेष होने के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में बच्चे के जन्म की खुशियां मनाने की तैयारी थी, वहां अचानक मातम छा गया। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। राहुल की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इस संबंध में अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः चंदौली में ट्रेलर और मुर्गों से भरी पिकअप की जोरदार टक्कर, चालक समेत दो लोग गंभीर घायल

Related to this topic: