प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

एयर कंडीशनर 10 प्रतिशत तक हो सकता है महंगा

एसी, फ्रिज होंगे मंहगे, एनर्जी एफिशिएंसी के नये मानक आज से लागू

एयर कंडीशनर की कीमतों में 10% और फ्रिज के दाम में 5% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

एसी फ्रिज होंगे मंहगे एनर्जी एफिशिएंसी के नये मानक आज से लागू

एसी, फ्रिज होंगे मंहगे, एनर्जी एफिशिएंसी के नये मानक आज से लागू

एयर कंडीशनर की कीमतों में 10% और फ्रिज के दाम में 5% तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। 
एयर कंडीशनर (AC) और रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) के दाम नये साल में मंहगे हो जाएंगे। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) द्वारा देश में 1 जनवरी से नए स्टार रेटिंग नियम लागू किये जाने के कारण कंपनियां एसी और फ्रिज के दाम में वृद्धि कर सकती हैं। एयर कंडीशनर की कीमतों में 10% और फ्रिज के दाम में 5% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) द्वारा आज (1 जनवरी) से एसी और फ्रिज के लिए नए स्टार रेटिंग नियम लागू कर दिये गये हैं। अब होम अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनियों को अब इस नए स्टार रेटिंग के हिसाब से प्रोडक्ट को मार्केट में उतारने होंगे। नए नियम लागू होने के बाद उपकरणों को एनर्जी एफिशिएंट बनाने के लिए कंपनियों को बेहतर कंपोनेंट्स यूज करने होंगे। एसी या फ्रिज में बेहतर कंप्रेसर, बेहतर इंसुलेशन और कॉपर ट्यूबस लगाने होंगे। ये उपकरण की एफिशियंसी तो बढ़ा देगी लेकिन इसकी कीमत में 10 से 15 प्रतिशत तक का इजाफा हो जाएगा। हालांकि, मोटे तौर पर ग्राहकों को इससे फायदा मिलेगा। इलेक्ट्रिक आइटम की कीमत तो महंगी हो जाएगी लेकिन इसके खराब होने की संभावना कम हो जाएगी। साथ ही, यह बड़ी मात्रा में बिजली की बचत भी करेंगे। हालांकि इस वजह से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण महंगे हो सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक रूम एयर कंडीशनर की कीमतों में 10% और फ्रिज के दाम में 5% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

इस संबध में बात करने पर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि नई रेटिंग के हिसाब से मशीनरी में बदलाव और महंगे कंपोनेंट्स के इस्तेमाल की वजह से यह इजाफा जरूरी हो गया है। साथ ही, डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी और ग्लोबल मार्केट में कॉपर (तांबा) के बढ़ते दाम भी मैन्युफैक्चरर्स पर दबाव बना रहे हैं।

बदल जाएगी रेटिंग

एसी निर्माता कंपनी "ब्लू स्टार" के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. त्यागराजन ने बताया कि ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के नए नियमों के तहत एनर्जी एफिशिएंसी के मानक सख्त हो गए हैं। नए नियम लागू होने के बाद आज का 5-स्टार AC कल का 4-स्टार बन जाएगा। इसी तरह मौजूदा 4-स्टार को 3-स्टार और 3-स्टार को 2-स्टार रेटिंग दी जाएगी। 

फाइव स्टार 10 प्रतिशत अधिक बिजाली बचाएगा

त्यागराजन ने बताया कि एसी की कीमतों में वृद्धि का लाभ उपभोक्ताओं को बिजली बिल में बचत के रूप में मिल सकता है। उन्होंने बताया कि नया 5-स्टार AC आज के मुकाबले 10% ज्यादा बिजली बचाएगा, लेकिन इसकी कीमत भी करीब 10% ज्यादा होगी। यह एक तरह से पूरी तरह नया प्रोडक्ट होगा जो आज के 6 या 7-स्टार रेटिंग के बराबर की एफिशिएंसी देगा।

घरेलू उपकरणों के लिए भी स्टार लेबलिंग अनिवार्य

BEE ने केवल AC और फ्रिज ही नहीं, बल्कि कई अन्य घरेलू उपकरणों के लिए भी स्टार लेबलिंग अनिवार्य कर दी है। 1 जनवरी से टेलीविजन (TV), LPG गैस चूल्हे, कूलिंग टावर्स और चिलर्स पर भी स्टार रेटिंग देना जरूरी होगा। इससे ग्राहकों को सामान खरीदते समय यह समझने में आसानी होगी कि कौन सा उपकरण कितनी बिजली या गैस की बचत करेगा।

जीएसटी का लाभ खत्म हो जाएगा

एसी की कीमतों में वृद्धि से हाल मे मिली जीएसटी का लाभ खत्म हो जाएगा। मालूम हो कि सरकार ने इसी साल सितंबर में एयर कंडीशनर पर GST में 10% की कटौती की थी, जिससे ग्राहकों को राहत मिली थी। हालांकि, अब स्टार रेटिंग में बदलाव और रॉ मटेरियल महंगा होने से कीमतों में जो बढ़ोत्तरी होगी, उससे GST का फायदा लगभग खत्म हो जाएगा। "डाइकिन" एयरकंडीशनिंग इंडिया के चेयरमैन कंवलजीत जावा का कहना है कि नई कीमतों के बाद दाम उसी स्तर पर पहुंच सकते हैं, जो GST कटौती से पहले थे।

इंडस्ट्री इस वक्त दोहरी मार झेल रही

गोदरेज अप्लायंसेज के बिजनेस हेड कमल नंदी ने कहा कि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडस्ट्री इस वक्त दोहरी मार झेल रही है। एक तरफ रुपए की गिरती वैल्यू और कॉपर जैसी कमोडिटीज की बढ़ती कीमतें हैं, तो दूसरी तरफ एनर्जी रेटिंग में बदलाव। इन सबको मिलाकर AC की कीमतों में 5-7% और फ्रिज में 3-5% तक की बढ़ोत्तरी तुरंत देखने को मिल सकती है।

कंज्यूमर बिहेवियर बदल रहा

वोल्टास के सीनियर बिजनेस लीडर जयंत बालन का मानना है कि रेटिंग में बदलाव से कंज्यूमर बिहेवियर बदल रहा है। लोग नई कीमतें लागू होने से पहले ही खरीदारी करना चाह रहे हैं, ताकि वे मौजूदा दाम और स्टॉक का फायदा उठा सकें। बालन के अनुसार, अलग-अलग मॉडल और कैटेगरी के हिसाब से औसत 7-8% तक दाम बढ़ सकते हैं, जिससे मार्केट में अभी से हलचल तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ेंः

केन्द्र ने निर्यातकों के लिए किया 4531 करोड़ के पैकेज का एलान

https://www.primenewsnetwork.in/business/central-government-announce-package-exporter/103240

Related to this topic: