प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

विदेशी निवेशकों की खरीदारी से शेयर...

विदेशी निवेशकों की खरीदारी से शेयर मार्केट में तेजी बरकरार

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs Data) की लगातार खरीदारी और मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का माहौल नजर आया।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी से शेयर मार्केट में तेजी बरकरार

FII Buying Drives Sensex Higher for Third Consecutive Day |

मुंबई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs Data) की लगातार खरीदारी और मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का माहौल नजर आया। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का भी पाजिटिव असर भारतीय शेयर पर देखने को मिला।

सेंसेक्स में 208.17 अंकों की बढ़त, Nifty 25,950 पर हुआ बंद

देश में अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर हर तरफ से मिल रही पाजिटिव खबरों की बदौलत कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 208.17 अंक या 0.25 फीसदी बढ़कर 84,273.92 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 67.85 अंक या 0.26 फीसदी बढ़कर 25,935.15 के स्तर पर पहुंच गया।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में दिखी तेजी

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी उछल गए। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। एनएसई का एडवांड-डिक्लाइन रेशियो 3:2 का रहा। फार्मा और PSU बैंक को छोड़ दें, तो बाकी सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों में ऑटो, मीडिया, मेटल, रियलटी और ऑयल एंड गैस में खरीदारी हुई, जबकि फार्मा, हेल्थ, केमिकल और पब्लिक सेक्टर बैंक में बिकवाली हावी रही। मीडिया इंडेक्स में सबसे अधिक 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं ऑटो इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

FIIs ने की 2,254.64 करोड़ रुपये की खरीदारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में 2,254.64 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। इससे पहले शुक्रवार को भी एफआईआई 1,950.77 करोड़ रुपये के शेयरों के नेट खरीदार रहे थे। लगातार हो रही विदेशी फंड खरीदारी से बाजार की धारणा मजबूत हुई है। मंगलवार की तेजी से निवेशकों की संपत्ति में करीब 81,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 474.15 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 473.34 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 81,000 करोड़ रुपये बढ़ा है।

निवेशकों की कुल संपत्ति में 81,000 करोड़ रुपये का इजाफा

बीएसई पर आज चढ़ने और गिरने वाले शेयर फिफ्टी फिफ्टी रहे। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें इटर्नल (Zomato) के शेयरों में 5.14 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। टाटा स्टील के शेयरों में 2.89% का उछाल आया है। इसके बाद M&M के शेयरों में 1.79% और पावर ग्रिड के शेयरों में 1.69% की अच्छी बढ़त देखने को मिली है। वहीं, टेक महिंद्रा के शेयरों में 1.66% का उछाल दर्ज किया गया है।

HCL टेक और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान में बंद

सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी एचसीएल टेक का शेयर 2.03 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। बजाज फाइनेंस में 1.80% की गिरावट आई है। इसके बाद भारती एयरटेल में 1.36% और एशियन पेंट्स में 0.77% की गिरावट दर्ज की गई है। HDFC Bank के शेयर 0.55% लुढ़ककर बंद हुए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/two-dead-three-injured-in-severe-meerut-delhi-highway-crash/135190

मेरठ-दिल्ली हाईवे पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल

Related to this topic: