प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

शेयर मार्केट में लगातार दूसरे दिन हरियाली

तेज उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में दूसरी दिन भी तेजी बरकरार

मिडिल ईस्ट में जारी संकट और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी बरकरार रही।

तेज उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में दूसरी दिन भी तेजी बरकरार

Indian Markets Extend Gains Amid Volatility |

मुंबई। मिडिल ईस्ट में जारी संकट और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी बरकरार रही। स्टॉक एक्सचेंज में आज दिनभर भारी उतार-चढ़ाव का दौर रहा। शुरुआती कारोबार में कई बार तेजी और फिर गिरावट दिखी। लेकिन लगातार दूसरे दिन निचले स्तर से हो रही वैल्यू बाईंग यानी निचले स्तरों पर खरीदारी से मार्केट अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ। निवेशकों ने हालिया गिरावट के बाद ऑटो, मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी की, जिससे बाजार को मजबूती मिली।

सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती, घटा निवेशकों का डर

स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार के अंत में सेंसेक्स 567.99 अंक या 0.75% उछलकर 76,070.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 172.35 अंक या 0.74 फीसदी उछलकर 23,581.15 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार के निवेशकों में मौजूद घबराहट का संकेत देने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स, इंडिया VIX करीब 6 प्रतिशत गिरकर 20.32 के स्तर पर आ गया। इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों के बीच अनिश्चितता कुछ कम हुई है और जोखिम लेने की क्षमता बढ़ी है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि बाजार की तस्वीर फिलहाल पॉजिटिव है।

भारतीय रुपये में दिखी हल्की मजबूती

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में हल्की मजबूती भी बाजार के लिए पॉजिटिव रही। रुपया 92.39 प्रति डॉलर पर खुला, जो पिछले बंद स्तर 92.42 के मुकाबले थोड़ा मजबूत है। डॉलर में हल्की कमजोरी से विदेशी निवेशकों के सेंटीमेंट में भी सुधार देखने को मिला। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में आज 17 मार्च को भी तेजी जारी है। इसका भाव आज करीब 4 फीसदी बढ़कर करीब 104 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है। इसकी मुख्य वजह सप्लाई में रुकावट का डर है, क्योंकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जो दुनिया के लगभग 20% तेल की सप्लाई का रास्ता है, अभी काफी हद तक बंद है।

ऑटो शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में आज की तेजी के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीददारी दिखी। बीएसई 150 मिडकैप इंडेक्स 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में भी करीब आधा फीसदी की तेजी रही। सेक्टर की बात करें तो ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखी और निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा। इसके अलावा मेटल, रियल्टी और कैपिटल गुड्स शेयरों में भी शानदार तेजी देखने को मिली। वहीं IT और तेल कंपनियों के शेयरों में थोड़ी कमजोरी रही। HPCL, BPCL और IOC करीब 2% तक गिर गए क्योंकि ब्रोकरेज ने इनके टारगेट घटा दिए। NSE में एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 3:2 रहा, यानी गिरने वाले शेयरों से ज्यादा शेयर बढ़त में रहे।

करीब ₹2.78 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति

मंगलवार की तेजी के माहौल में निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.78 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 433.35 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 430.57 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.78 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। स्टॉक एक्सचेंज के विनिमय आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 9,365.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,593.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या रही अधिक

शेयर मार्केट में बुधवार को कुल 4,411 शेयरों में कारोबार हुआ। इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। इसमें से 2,364 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,892 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 155 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 56 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 440 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर बढ़त के साथ बंद

स्टॉक एक्सचेंज में दूसरे दिन की तेजी में बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें इटरनल के शेयरों में 5.70 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 2.29 फीसदी से लेकर 4.41 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

इंफोसिस का शेयर टॉप लूजर

सेंसेक्स के शेष 10 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी इंफोसिस का शेयर 1.37 फीसदी टूटकर टॉप लूजर्स रहा। वहीं, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयरों में 0.55 फीसदी से लेकर 1.17 फीसदी तक की गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/pinarayi-vijayan-hosts-t20-world-cup-hero-sanju-samson/149849

सीएम पिनाराई विजयन ने टी20 विश्व कप विजेता संजू सैमसन का किया स्वागत

Related to this topic: