प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

शेयर बाजार में तीन दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक

ट्रंप के बयान से शेयर बाजार में दिखा जोरदार उछाल, तीन दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक

शेयर मार्केट के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को तगड़ी उछाल के साथ खुले।

ट्रंप के बयान से शेयर बाजार में दिखा जोरदार उछाल तीन दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक

Indian Markets Rebound as Sensex, Nifty Surge on Trump’s Positive Remarks |

मुंबई। अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर दिये सकारात्मक बयान और ग्रीनलैंड को लेकर NATO के साथ “फ्रेमवर्क” समझौते पर की गई टिप्पणी के बाद भारतीय शेयर बाजार में लगातार जारी गिरावट पर गुरुवार को ब्रेक लग गया। शेयर मार्केट के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को तगड़ी उछाल के साथ खुले।

सेंसेक्स 480 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,300 के ऊपर हुआ बंद

BSE Sensex गुरुवार को 800 अंकों की तेजी से खुला तो NSE Nifty ने भी तगड़ी छलांग लगायी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 81,909 की तुलना में तेजी लेकर 82,459 पर खुला और फिर 800 अंक की तेजी लेकर 82,714 के लेवल तक उछल गया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी तेज रफ्तार के साथ भागता हुआ नजर आया और अपने पिछले बंद 25,157 की तुलना में ओपन होते ही 250 अंक चढ़कर 25,412 पर पहुंच गया। शेयर बाजार में आज की तेजी चौतरफा रही। निफ्टी के 50 में से 40 शेयर हरे निशान में बंद हुए। हालांकि मुनाफावसूली के कारण बाजार ऊंचाई को होल्ड नहीं कर सका और दोपहर बाद कुछ गिरावट देखने को मिली।

शेयर बाजार में तेजी के बीच कीमती धातुओं में रही नरमी

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 397.74 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 82,307.37 पर और निफ्टी 132.40 अंक या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 25,289.90 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में तेजी के बीच कीमती धातुओं में नरमी रही। MCX पर सोने और चांदी का का भाव में नरमी का रूख रहा। सोना 1% तक और चांदी 2% तक फिसली है। शाम 4:00 बजे सोने की कीमत में 1723 रुपये की गिरावट के बाद इसकी कीमत 151139 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर आ गयी। शाम 4 बजे तक चांदी के दाम में 12000 रुपये से ज्‍यादा की कटौती द‍िखी। इसके बाद चांदी 3 लाख रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर आ गई है।

अब तक के सबसे निचले स्तर से संभलता दिखा भारतीय रुपया

मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया गुरुवार को अपने अब तक के सबसे निचले स्तर से संभलता दिखाई दिया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत होकर 91.50 पर पहुंच गया। डीबीएस बैंक की कार्यकारी निदेशक और वरिष्ठ अर्थशास्त्री राधिका राव के अनुसार, पिछले साल से चले आ रहे नकारात्मक रुझान को वैश्विक और घरेलू कारणों ने बढ़ा दिया था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.10 प्रतिशत गिरकर 64.52 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

फाइनेंशियल्स, मेटल्स, एनर्जी और आईटी शेयरों में दिखी सबसे अधिक तेजी

शेयर मार्केट में आज सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स भी आज हरे निशान में रहे। सबसे अधिक तेजी फाइनेंशियल्स, मेटल्स, एनर्जी और आईटी शेयरों में देखने को मिली। केवल रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स लाल निशान में रहे। छोटे और मझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दिखी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.28 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 1.13 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

निवेशकों की संपत्ति में हुआ करीब 4.48 लाख करोड़ रुपये का इजाफा

कारोबार में आज की तेजी से निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.48 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 458.57 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 454.09 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया।

BSE पर 2,952 शेयर तेजी के साथ हुए बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज कुल 4,385 शेयरों में आज कारोबार हुआ जिसमें से 2,952 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,279 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 154 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 69 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 276 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

आज हरे निशान में रहे  सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 3.75 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बजाज फिनसर्व के शेयर 1.73 फीसदी से लेकर 2.69 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

2.61 फीसदी की गिरावट के साथ इटरनल का शेयर रहा टॉप लूजर्स

सेंसेक्स के बाकी 6 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी इटरनल का शेयर 2.61 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 0.08 फीसदी से लेकर 1.50 फीसदी तक की गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mamata-slams-ec-alleges-conspiracy-to-delete-voters-names-in-bengal/105984

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लगाया वोटरों के नाम काटने की साजिश का आरोप

Related to this topic: