प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

नए कारोबार में वृद्धि का मुख्य स्रोत घरेलू बाजार

सर्विस सेक्टर की वृद्धि दर दो महीने के शीर्ष पर

सर्विस सेक्टर के लिए नये साल में अच्छी खबर आयी है। दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशियाई देशों से नए ऑर्डर मिलने और उत्पादन में तेजी से विस्तार की बदौलत देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि हुई है।

सर्विस सेक्टर की वृद्धि दर दो महीने के शीर्ष पर

सर्विस सेक्टर की वृद्धि दर दो महीने के शीर्ष पर

नए कारोबार में वृद्धि का मुख्य स्रोत घरेलू बाजार रहा

नई दिल्ली।
भारत में रोजगार के मोर्चे पर सर्विस सेक्टर के लिए नये साल में अच्छी खबर आयी है। दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशियाई देशों से नए ऑर्डर मिलने और उत्पादन में तेजी से विस्तार की बदौलत देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर जनवरी में बढ़कर दो महीने के उच्च स्तर 58.5 पर पहुंच गई। "एचएसबीसी" के हालिया सर्वे में इस बात खुलासा किया गया है।

"एचएसबीसी" की मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) प्रांजुल भंडारी ने बताया कि, भारत के सेवा क्षेत्र की कंपनियों को पिछले दो महीनों की तुलना में सबसे अधिक नए ऑर्डर मिले हैं। वे भविष्य के प्रति अधिक आशावादी रहे और अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती की। नए कारोबार में वृद्धि का मुख्य स्रोत घरेलू बाजार रहा, लेकिन अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर में भी ठोस बढ़ोतरी हुई।

सर्वे के मुताबिक नए ऑर्डर और उत्पादन वृद्धि से सेवा प्रदाताओं को अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती को प्रोत्साहन मिला। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक दिसंबर में 58.0 रहा था। 

"एचएसबीसी" के सर्वे में कीमतों के मोर्चे पर पाया गया कि कच्चे माल की लागत और बिक्री शुल्क में वृद्धि तेज गति से हुई। हालांकि, यह अब भी मामूली है। उपभोक्ता सेवा श्रेणी में लागत का दबाव सबसे अधिक तेज रहा, जबकि उत्पादन शुल्क के मामले में सबसे मजबूत वृद्धि वित्त और बीमा क्षेत्र में देखने को मिली। निजी क्षेत्र में नए ऑर्डर से रोजगार सृजन को बढ़ावा मिला। दिसंबर, 2025 में ठहराव के बाद निजी क्षेत्र में रोजगार में 2026 की शुरुआत में वृद्धि हुई। विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार सृजन की दर मामूली रही।

श्री भंडारी ने कहा, भारतीय सेवा प्रदाताओं को मिले नए ऑर्डर में दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशिया से बढ़ती अंतरराष्ट्रीय मांग भी शामिल है। इंडोनेशिया, केन्या, मलयेशिया, ओमान, कतर, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों से घरेलू कंपनियों को नए ऑर्डर मिले।

इससे भी पढ़ेंः

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर वेहिकिल सेगमेंट में दर्ज की 47% की भारी उछाल

https://www.primenewsnetwork.in/business/tata-motors-tops-passenger-car-sales-in-jan-2026/131596

Related to this topic: