प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

शेयर बाजार में प्राफिट बुकिंग से शुरूआती तेजी...

शेयर बाजार में प्राफिट बुकिंग से शुरूआती तेजी हुई काफूर

भारतीय शेयर मार्केट में हफ्ते के पहले दिन गिरावट देखने को मिली। निवेशकों द्वारा प्रॉफिट बुकिंग के कारण दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बाजार में सोमवार को तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

शेयर बाजार में प्राफिट बुकिंग से शुरूआती तेजी हुई काफूर

फाइल फोटो |

मुंबई। भारतीय शेयर मार्केट में हफ्ते के पहले दिन गिरावट देखने को मिली। निवेशकों द्वारा प्रॉफिट बुकिंग के कारण दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बाजार में सोमवार को तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती तेजी के बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई और सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में फिसल गए।

अमेरिकी सेना द्वारा वेनेजुएला पर हमला करने और उसके राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को बंदी बनाये जाने की खबर का भी बाजार पर बुरा असर पड़ा और निवेशक सतर्क नजर आये। इससे भी मार्केट में गिरावट आई। सेंसेक्स करीब दिन के उच्चतम स्तर से 400 अंकों तक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 26,250 के नीचे चला गया। 

सेंसेक्स 322.39 अंक टूटा, निफ्टी भी 26250 के नीचे हुआ बंद

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 322.39 अंक या 0.38 फीसदी गिरकर 85,439.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 78.25 अंक या 0.30 फीसदी गिरकर 26,250.30 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स सोमवार को 85,640 के लेवल पर खुला, लेकिन दिन के आखिर तक ये 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,439 के लेवल पर बंद हुआ। इसी के साथ निफ्टी 50 ने सोमवार को 26,333 के लेवल पर ओपनिंग दी, 26,373.20 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया था। दिन के आखिर तक ये 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,250 के लेवल पर बंद हुआ। बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स का परफॉरमेंस थोड़ा अच्छा रहा।

बीएसई मिडकैप में 0.05 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में दिखी 0.06 प्रतिशत की तेज़ी

बीएसई मिडकैप में 0.05 प्रतिशत की तेज़ी देखी गई, तो बीएसई स्मॉलकैप में भी 0.06 प्रतिशत की तेज़ी देखी गई। सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी, ऑयल एंड गैस और टेलीकॉम में 0.5 फीसदी से लेकर 1 फीसदी तक की गिरावट देखवे को मिली। हालांकि दूसरी ओर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और डिफेंस शेयरों के इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक उछल गए। FMCG इंडेक्स में भी 0.5 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली।

मार्केट में आज कीम गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में करीब 48,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 480.76 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 481.24 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 48,000 करोड़ रुपये घटा है। 

सोमवार के टॉप गेनर्स और लूजर्स

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 4.67 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। निफ्टी 50 की कंपनियों में सबसे ज़्यादा, बढ़त नेस्ले इंडिया में देखने को मिली, जिसमें 2.73 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। इसके बाद, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 2.65 प्रतिशत की बढ़त, आयशर मोटर्स में 2.02 प्रतिशत की बढ़त, अल्ट्राटेक सीमेंट्स में 1.58 प्रतिशत की बढ़त, टाटा स्टील में 1.56 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। 

3.79 फीसदी की गिरावट के साथ एचडीएफसी बैंक रहा टॉप लूजर

सेंसेक्स के बाकी 14 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी एचडीएफसी बैंक का शेयर 3.79 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं इंफोसिस, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस और टीसीएस के शेयरों में 0.01 फीसदी से लेकर 1.04 फीसदी तक की गिरावट रही।

निफ्टी 50 की कंपनियों में सबसे ज़्यादा नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ जिसमें 2.41 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इसके बाद, विप्रो में 2.12 प्रतिशत की गिरावट, इंफोसिस में 2.08 प्रतिशत की गिरावट, एचसीएलटेक में 1.99 प्रतिशत की गिरावट, ओएनजीसी में 1.40 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/venezuela-sends-message-to-us-willing-to-work-together-on-cooperation-agenda/103723

वेनेजुएला सहयोग के एजेंडे पर मिलकर काम करने को इच्छुक, अमेरिका को भेजा संदेश

Related to this topic: