प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

माउंट आबू में लेपर्ड की दस्तक, CCTV में कैद

माउंट आबू के रिहायशी इलाके में दिखा लेपर्ड, कुत्ते पर झपट्टा मारने की कोशिश; CCTV में कैद हुई घटना

पर्यटन नगरी माउंट आबू में वन्यजीवों की रिहायशी इलाकों में आवाजाही लगातार देखने को मिल रही है।

माउंट आबू के रिहायशी इलाके में दिखा लेपर्ड कुत्ते पर झपट्टा मारने की कोशिश cctv में कैद हुई घटना

Leopard Spotted in Mount Abu Residential Area, CCTV Captures Attack Attempt on Dog |

माउंट आबू: पर्यटन नगरी माउंट आबू में वन्यजीवों की रिहायशी इलाकों में आवाजाही लगातार देखने को मिल रही है। इसी बीच ज्ञान सरोवर टूमना जाने वाले मार्ग पर स्थित एक रिहायशी इलाके में लेपर्ड (तेंदुआ) दिखाई देने से क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। यहां एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में लेपर्ड द्वारा कुत्ते का शिकार करने की कोशिश का पूरा घटनाक्रम कैद हो गया।

कुत्ते पर झपट्टा मारने की कोशिश, भागकर बचाई जान

सीसीटीवी फुटेज में लेपर्ड मकान के परिसर में कुत्ते का शिकार करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। हालांकि, कुत्ता सतर्कता दिखाते हुए अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा। लेपर्ड की इस गतिविधि का वीडियो अब वन्यजीवों की रिहायशी इलाकों में बढ़ती आवाजाही को लेकर चर्चा का विषय बन सकता है।

भोजन की तलाश में आबादी तक पहुंच रहे वन्यजीव

माउंट आबू वन्य क्षेत्र से घिरा होने के कारण यहां लेपर्ड, भालू सहित अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी रहती है। भोजन की तलाश में कई बार ये वन्यजीव शहर के रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में स्थानीय निवासियों के लिए सतर्क रहना जरूरी हो जाता है। कुछ दिन पहले लेपर्ड और भालू के आमने-सामने आने का वीडियो भी हुआ था वायरल गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लेपर्ड और भालू आमने-सामने नजर आए थे। वन्यजीवों के बीच इस तरह का दृश्य लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना था।

ये भी पढ़ें: यूपी में महिला श्रम शक्ति भागीदारी 13% से बढ़कर 36% हुई: CM योगी

Related to this topic: