प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बंजरिया अंचल ने बिहार में हासिल किया 14वां स्थान

बंजरिया अंचल ने बिहार में हासिल किया 14वां स्थान, जिले में बना नंबर-1

बंजरिया अंचल ने राजस्व कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बिहार की सितंबर रैंकिंग में 14वां स्थान हासिल किया है। अगस्त में 41वें स्थान पर रहे इस अंचल ने एक महीने में 27 पायदान की छलांग लगाई।

बंजरिया अंचल ने बिहार में हासिल किया 14वां स्थान जिले में बना नंबर-1

बंजरिया अंचल ने बिहार में हासिल किया 14वां स्थान |

मोतिहारी: बिहार के प्रशासनिक और राजस्व कार्यों में बंजरिया अंचल इन दिनों एक बड़ी मिसाल बन गया है। भूमि सुधार विभाग द्वारा सितंबर माह में जारी नई रैंकिंग में बंजरिया अंचल ने शानदार छलांग लगाते हुए पूरे बिहार में 14वां स्थान हासिल किया है। वहीं, जिले में यह अंचल लगातार दूसरे महीने पहले पायदान पर काबिज रहकर अपनी प्रशासनिक उत्कृष्टता का लोहा मनवा रहा है। 444वें से 14वें स्थान तक का सफर कभी राज्य स्तर पर 444वें पायदान पर संघर्ष करने वाला यह अंचल आज विकास और पारदर्शिता का पर्याय बन गया है।

अगस्त में 41वें स्थान से सितंबर में 14वें पायदान पर पहुंचा

प्रशासनिक स्तर पर किए गए तेज और दूरदर्शी प्रयासों के दम पर अगस्त माह में इसने राज्य में 41वां स्थान प्राप्त किया था। अब सितंबर की रैंकिंग में और अधिक सुधार करते हुए इसने प्रदेशभर में 14वां स्थान हासिल कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इन कार्यों में आई अभूतपूर्व तेजी इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन, ई-मापी, राजस्व महाअभियान, अभियान बसेरा और भूमि अतिक्रमण से जुड़े मामलों का त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन मुख्य वजह है। जनता से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यों में पारदर्शिता और गति आने से आम लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बड़ी राहत मिली है। 

सीओ कृष्ण प्रताप सिंह और टीम की मेहनत लाई रंग

सीओ कृष्ण प्रताप सिंह और उनकी टीम को मिला श्रेय इस बड़ी उपलब्धि का पूरा श्रेय बंजरिया सीओ कृष्ण प्रताप सिंह ने अपनी पूरी टीम और राजस्व कर्मियों के समर्पित प्रयासों को दिया है। सीओ के नेतृत्व और उनकी टीम की कार्यशैली की चौतरफा सराहना हो रही है। सीओ कृष्ण प्रताप सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को भूमि से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने आने वाले दिनों में और बेहतर प्रदर्शन कर बंजरिया अंचल को राज्यभर में शीर्ष पायदान पर लाने का दृढ़ संकल्प जताया है। इस सफलता से स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह है। 

ये भी पढ़ें- यूपी चुनाव से पहले सपा में घमासान, मुस्लिम समाज पर टिप्पणी को लेकर दो गुटों में टकराव
 

Related to this topic: