प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आईटी शेयरों में भारी बिकवाली

आईटी शेयरों ने बिगाड़ा बाजार का मूड, मामूली बढ़त के साथ हुआ बंद

आईटी सेक्टर में आउटसोर्सिंग जाब की मांग में कमी की चिंताओं के कारण भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को आईटी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली।

आईटी शेयरों ने बिगाड़ा बाजार का मूड मामूली बढ़त के साथ हुआ बंद

IT Stocks Drag Market, Sensex and Nifty End Marginally Higher |

मुंबई। आईटी सेक्टर में आउटसोर्सिंग जाब की मांग में कमी की चिंताओं के कारण भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को आईटी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। लगातार दो कारोबारी दिनों में 3.5% से अधिक ऊपर चढ़ने के बाद आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। आईटी ब्लू-चिप शेयरों में भारी गिरावट के कारण बाजारों में तेजी सीमित रहने से बुधवार को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। 

सेंसेक्स में 78.56 अंक की बढ़त, निफ्टी 25,776.00 पर हुआ बंद

आज बुधवार को कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 78.56 प्वाइंट्स यानी 0.09% के मामूली उछाल के साथ 83,817.69 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 48.45 प्वाइंट्स यानी 0.19% की हल्की बढ़त के साथ 25,776.00 पर बंद हुआ है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद हुआ।

FIIs ने की 5,236.28 करोड़ रुपये की खरीदारी

शेयर बाजार में आज की मामूली तेजी के बाद निवेशकों की पूंजी ₹1,87,385.28 करोड़ बढ़ गई है। एक कारोबारी दिन पहले यानी 03 फरवरी 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,67,14,754.77 करोड़ था। आज इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,69,02,140.05 करोड़ पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शेयर बाजार में 5,236.28 करोड़ रुपये की खरीदारी की। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 1,014.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 ग्रीन जोन में हुए बंद

शेयर बाजार में बुधवार को सेंसेक्स में लिस्टेड 30 शेयरों में से 23 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी एटर्नल, ट्रेंट और एनटीपीसी में रही। वहीं दूसरी तरफ इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएलटेक में सबसे अधिक गिरावट रही।

10 शेयर अपर सर्किट पर और 10 शेयर पहुंचे लोअर सर्किट पर

बीएसई पर आज 4366 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2726 शेयर मजबूत हुए तो 1477 में गिरावट रही जबकि 163 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 89 शेयर एक साल के हाई और 90 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 10 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/china-envoy-links-vasudhaiva-kutumbakam-with-chinas-global-vision/131970

चीनी राजदूत बोले- भारत का ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और चीन का ‘महान सद्भाव’ एक ही सोच

Related to this topic: