प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एसबीआई, एचडीएफसी को पछाड़ बनी टाप वित्तीय कंपनी

एलआईसी का चौथी तिमाही मुनाफा 23 फीसदी बढ़ा

बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च अवधि) में 23,400 करोड़ रुपए का मुनाफे अर्जित कर देश में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली वित्तीय कंपनी बन गई है।

एलआईसी का चौथी तिमाही मुनाफा 23 फीसदी बढ़ा

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च अवधि) में 23,400 करोड़ रुपए का मुनाफे अर्जित कर देश में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली वित्तीय कंपनी बन गई है। एलआईसी ने यह उपलब्धि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को पछाड़ कर हासिल किया है।

19,013 करोड़ रुपए का मुनाफा

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC ) ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किये। एलआईसी द्वारा जारी नतीजों के मुताबिक जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में बीमा कंपनी का मुनाफा 23% बढ़कर 23,420 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल समान अवधि में कंपनी को 19,013 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। इसी के साथ एलआईसी मार्च तिमाही में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई। साथ ही कंपनी फाइनेंशियल सेक्टर में अन्य सभी कंपनियों को पछाड़ते हुए शीर्ष पर पहुंच गयी। इस सूची में एसबीआई 19,684 करोड़ रुपए और एचडीएफसी बैंक 19,221 करोड़ रुपए के तिमाही मुनाफे के साथ एलआईसी के बाद रहे।

19,684 करोड़ रुपए के मुनाफे के साथ एसबीआई दूसरे नंबर पर

एलआईसी ने अपने इस श्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन से पीएसयू के बीच भी शीर्ष स्थान बनाए रखा। दूसरे नंबर पर 19,684 करोड़ रुपए के मुनाफे के साथ एसबीआई रहा। इसके बाद इंडियन ऑयल 11,378 करोड़ रुपए, कोल इंडिया 10,839 करोड़ और एनटीपीसी 8,747 करोड़ रुपए का क्रम रहा।

सालाना मुनाफा के आधार पर देखे तो भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। एसबीआई ने वित्त वर्ष 2026 में कुल 80,032 करोड़ रुपए का लाभ अर्जित किया। जबकि इसकी तुलना में एलआईसी का पूरे साल का मुनाफा मात्र 57,419 करोड़ रुपए रहा। निजी क्षेत्र के बैंक ICICI Bank ने भी 50,147 करोड़ रुपए के वार्षिक लाभ के साथ मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि HDFC Bank का वित्त वर्ष 2026 का लाभ 74,670 करोड़ रुपए रहा।

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया

समीक्षा अवधि में अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSE) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस तिमाही में Power Grid Corporation of India ने 4,546 करोड़ रुपए का लाभ दर्ज किया, जबकि REC Limited ने 3,375 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया। Steel Authority of India Limited (SAIL) ने 1,680 करोड़ रुपए का लाभ दर्ज किया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) का मुनाफा ₹11,378 करोड़ रहा जबकि एनटीपीसी (NTPC) ने ₹8,747 करोड़ का तिमाही मुनाफा दर्ज किया।

इसे भी पढ़ेंः ट्रेन पर हमले का मामलाः आईओसी ने पाकिस्तानी के साथ एकजुटता दिखाई

Related to this topic: