प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अमेरिकी टैरिफ में राहत से शेयर बाजार में तेजी बरकर

ट्रंप के 'रेसिप्रोकल टैरिफ' पर रोक से भारतीय बाजार में रौनक, सेंसेक्स 480 अंक उछला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध करार दिए जाने के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों में उत्साह देखने को मिला।

ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ पर रोक से भारतीय बाजार में रौनक सेंसेक्स 480 अंक उछला

Market Rallies as US Court Rejects Trump’s Reciprocal Tariff |

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध करार दिए जाने के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों में उत्साह देखने को मिला। अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर शेयर बाजार में पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा और सेंसेक्स-निफ्टी में पूरे दिन तेजी दिखी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 600 अंकों तक की छलांग लगाई थी। लेकिन आखिरी आधे घंटे में निवेशक मुनाफावसूली के मूड में नजर आये जिससे बाजार में गिरवट हावी हो गयी। इस दौरान सबसे ज्यादा नजर मिडकैप शेयरों पर रही।

मुनाफावसूली के बावजूद सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

शुरुआत में जोश दिखाने वाला मिडकैप इंडेक्स आखिरी मिनटों में दबाव में आ गया और 258 अंक टूटकर बंद हुआ। हालांकि बैंकिंग शेयरों ने बाजार को संभाले रखा और निफ्टी बैंक हल्की बढ़त के साथ क्लोज हुआ। मुनाफावसूली के बावजूद शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 479.95 अंक यानी 0.58% बढ़कर 83,294.66 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 141.75 अंक यानी 0.55% चढ़कर 25,713 पर बंद हुआ। 

आईटी और मिडकैप में दिखा दबाव, पीएसयू बैंक और ऑटो शेयरों ने संभाला मोर्चा

शेयर मार्केट में तेजी के बीच आईटी सेक्टर 1.4% गिरा जबकि निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.4% गिरा कर बंद हुआ। शेष सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। PSU बैंक इंडेक्स में 1.3% की बढ़त रही। फार्मा, ऑयल एंड गैस, इंफ्रा, FMCG और ऑटो सेक्टर में करीब 0.5% की तेजी रही।  मेटल इंडेक्स में 0.2% की हल्की कमजोरी रही। वहीं ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्श मिला-जुला रहा। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3% बढ़त के साथ बंद हुआ।

बैंकिंग और एफएमसीजी में हरियाली, मेटल और रियल्टी शेयरों पर दिखा बोझ

सेक्टरल फ्रंट पर PSU बैंक, ऑटो और FMCG शेयरों ने बाजार को सहारा दिया, जबकि IT, मेटल और रियल्टी शेयरों में दबाव ने तेजी की रफ्तार को सीमित कर दिया। कुल मिलाकर बाजार में पॉजिटिव लेकिन संतुलित तस्वीर देखने को मिली। 

डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत हुआ रुपया

भारतीय मुद्रा बाजार में आज रुपया मजबूती के साथ बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में रुपया डॉलर के मुकाबले 90.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार को रूपया 90.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। यानी दिनभर के कारोबार में रुपये में करीब 10 पैसे की मजबूती देखने को मिली।

एक दिन में 1.96 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति

हफ्ते के पहले दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.96 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 469.07 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 467.11 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.96 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

गिरावट वाले शेयरों की संख्या रही अधिक

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,497 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,926 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,389 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 182 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 124 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 238 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

अदाणी पोर्ट्स और कोटक बैंक के शेयरों में रही सबसे ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में लिस्टेड बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 2.98 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयर 1.34 फीसदी से लेकर 2.22 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

इंफोसिस, टेक महिंद्रा समेत आईटी शेयरों में दिखी सबसे अधिक बिकवाली

बीएसई पर लिस्टेड सेंसेक्स के बाकी 11 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी इंफोसिस का शेयर 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 0.53 फीसदी से लेकर 1.06 फीसदी तक की गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/18-dead-as-bus-plunges-into-trishuli-river-in-nepal/145345

नेपाल के धाडिंग में त्रिशूली नदी में गिरी बस, 18 लोगों की मौत

Related to this topic: