प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मिडिल ईस्ट में तनाव से दहला दलाल स्ट्रीट

मध्य पूर्व तनाव से शेयर बाजार ध्वस्त, महीने के अंतिम कारोबारी दिन भारी गिरावट

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने और कत्चे तेल की सप्लाई चेन बाधित होने की आशंका से भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन जोरदार गिरावट देखने को मिली।

मध्य पूर्व तनाव से शेयर बाजार ध्वस्त महीने के अंतिम कारोबारी दिन भारी गिरावट

Markets Crash Amid Middle East Tensions |

मुंबई। मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने और कत्चे तेल की सप्लाई चेन बाधित होने की आशंका से भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन जोरदार गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 2% से ज्यादा टूट गए।

सेंसेक्स-निफ्टी 2% से ज्यादा टूटकर निचले स्तर पर बंद

महीने के अंतिम कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,635.67 अंक यानी 2.22% टूटकर 71,947.55 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 488.20 अंक यानी 2.14% गिरकर 22,331.40 पर बंद हुआ। दिनभर बाजार दबाव में रहा और क्लोजिंग निचले स्तरों के करीब हुई। निफ्टी 22,549.65 पर खुला और 22,714.10 का उच्च स्तर छुआ, लेकिन बिकवाली के चलते 22,283.85 के निचले स्तर तक फिसल गया। सेंसेक्स भी 72,565.22 पर खुलकर 73,165.32 तक गया, लेकिन अंततः 71,774.13 तक गिर गया।

रुपये में भारी कमजोरी, डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड गिरावट

मुद्रा बाजार में कमजोरी का असर रुपये पर भी देखने को मिला। डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज एक समय ₹95 के पार पहुंचकर ₹95.22/$ का रिकॉर्ड निचला स्तर छू लिया। इससे पहले सुबह मार्केट खुलते समय ₹1.22 रुपये मजबूत खुलने के बाद 52 पैसे फिसलकर ₹94/$ के पार पहुंच गया, जिससे बाजार में घबराहट बढ़ी। आखिरी में रुपया 2 पैसे कमजोर होकर ₹94.83/$ पर बंद हुआ। इस महीने ही रुपया कुल ₹4.22 पैसे तक टूट चुका है।

कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से बढ़ी महंगाई की चिंता

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude Oil की कीमत एक बार फिर 115 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई। ब्रेंट क्रूड करीब $116 प्रति बैरल पहुंच गया, जिससे महंगाई और भारत की आमदनी पर दबाव बढ़ने का डर है। इसका असर ऑयल कंपनियों पर साफ दिखा और Hindustan Petroleum Corporation Limited जैसे शेयर दबाव में आ गए।

मार्च 2026 बना बाजार के लिए सबसे खराब महीना

शेयर बाजार के लिए मार्च 2026 पिछले 6 सालों का सबसे खराब महीना साबित हुआ। निफ्टी-50 में इस दौरान 11.3% की गिरावट आई। वहीं बैंक निफ्टी इंडेक्स इस महीने 16.94% तक टूट गया। पिछले तीन माह के तिमाही के प्रदर्शन पर नजर डालें तो भी हालात बेहतर नहीं रहे। मार्च तिमाही में निफ्टी 14.54% और बैंक निफ्टी 15.62% गिरा, जो कोविड काल (2020) के बाद का सबसे खराब प्रदर्शन है। इस दौरान बाजार में डर का स्तर भी काफी बढ़ा। शेयर बाजार का फियर इंडेक्स’ कहा जाने वाला इंडिया VIX, मार्च में 103.5% और पूरे तिमाही में 194.33% तक उछल गया।

एक्सपायरी डे पर चौतरफा बिकवाली, सभी सेक्टर लाल

मार्च सीरीज एक्सपायरी के दिन बाजार में बिकवाली हावी रही और निफ्टी में कोविड बाद सबसे बड़ी मंथली गिरावट देखने को मिली। ऑटो, FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, प्राइवेट बैंक, PSU बैंक 1-2% नीचे, सभी सेक्टर लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.6% की गिरावट आई। निफ्टी 50 में केवल 6 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 44 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में सबसे ज्यादा लूजर्स बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, श्रीराम फाइनेंस, SBI, जियो फाइनेंशियल रहे, जबकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, ONGC, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और पावर ग्रिड कॉर्प को फायदा हुआ। ब्रॉडर मार्केट और सेक्टोरल मार्केट में भी चौतरफा बिकवाली देखने को मिली है।

निवेशकों की संपत्ति में ₹9.71 लाख करोड़ की बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में आज की गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹9.71 लाख करोड़ की कमी आई है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर ₹412.44 लाख करोड़ पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन ₹422.15 लाख करोड़ रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब ₹9.71 लाख करोड़ घटा है।

बाजार में गिरने वाले शेयरों की संख्या रही ज्यादा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर आज कुल 4,593 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 3,563 शेयरों में गिरावट देखी गई। इसमें से 876 शेयर तेजी के साथ बंद हुए जबकि 154 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 64 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 1,546 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

सेंसेक्स के केवल 2 शेयर बढ़े, बाकी में भारी गिरावट

बाजार में आज बिकवाली का ये आलम था कि सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर में आज तेजी दिखी। इसमें भी टेक महिंद्रा का शेयर 1.65 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स रहा। वहीं पावरग्रिड के शेयरों में 0.27 फीसदी की तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर आज गिरकर बंद हुए। बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक 5.09 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडिगो, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक के शेयरों में 3.59 फीसदी से लेकर 3.95 फीसदी तक की गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistan-fm-ishaq-dar-falls-on-red-carpet-suffers-shoulder-injury/153075

इस्लामाबाद में फिसले इशाक डार, रेड कार्पेट पर गिरने से कंधे में फ्रैक्चर

Related to this topic: