प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सेंसेक्स 266.47 अंक चढ़ा

आरबीआई के रेपो रेट ऐलान से शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किये जाने के फैसले के बाद भारतीय शेयर मार्केट में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली।

आरबीआई के रेपो रेट ऐलान से शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद

Markets End Higher After RBI Holds Repo Rate Steady |

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किये जाने के फैसले के बाद भारतीय शेयर मार्केट में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली। आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा है। साथ ही रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए वित्तपोषण का दायरा बढ़ाने के प्रस्ताव से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। इससे उतार-चढ़ाव भरे सेशन में शुरुआती गिरावट से उबरते हुए बाजार में खरीदारी का माहौल बना।

सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में बंद

शेयर बाजार में आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन बंद हुए। इक्विटी इंडेक्स निफ्टी बढत के साथ 25700 के पास बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 266.47 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 83,580.40 पर और निफ्टी 50.90 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 25,693.70 पर बंद हुआ।

आईटी, फार्मा और ऑटो पर दबाव

लगभग 1800 शेयरों में तेज़ी आई, 2222 शेयरों में गिरावट आई और 154 शेयर अपरिवर्तित रहे। सेक्टोरल मोर्चे पर, IT इंडेक्स में 1.5% की गिरावट आई, फार्मा इंडेक्स 0.7% नीचे रहा, ऑटो और PSU बैंक इंडेक्स में 0.5% की गिरावट आई, जबकि FMCG इंडेक्स में 2.2% की बढ़ोतरी हुई। इसी तरह ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, प्राइवेट बैंक और रियल्टी में 0.5% की बढ़ोतरी हुई।

आईटीसी और कोटक बैंक रहे टॉप गेनर

शुक्रवार के ट्रेडिंग सेशन में सबसे ज्यादा उछाल ITC के शेयरों में देखने को मिला। ये 5.09% उछाल के साथ बंद हुए, जबकि कोटक बैंक शेयर 3.35% चढ़कर बंद हुए। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलिवर में 2.63% और भारती एयरटेल में 2.32% की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, बजाज फिनसर्व 1.76% मजबूत होकर बंद हुआ, जबकि पावर ग्रिड में 1.26% की तेजी देखने को मिली।

टीसीएस और टेक महिंद्रा टॉप लूजर

दूसरी तरफ, TCS के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.69% की गिरावट आई है, जबकि टेक महिंद्रा भी में 1.69% की गिरावट आई है। इसके बाद अडानी पोर्ट्स के शेयर 1.32% लुढ़ककर बंद हुए, जबकि एशियन पेंट्स में 1.21% की कमजोरी आई है। वहीं, इटर्नल (Zomato) में 1.20 % की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/dhaka-on-edge-as-protesters-march-on-yunus-residence-ahead-of-elections/132256

बांग्लादेश: उस्मान हादी मामले में न्याय की मांग को लेकर जमुना पर धावा, पुलिस से हिंसक झड़प

Related to this topic: