प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मिडिल ईस्ट युद्ध विराम से शेयर...

ट्रंप की नरमी से बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी जबरदस्त उड़ान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले को 5 दिन के लिए टालने और जियोपॉलिटिकल टेंशन में राहत के संकेत से भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार को तेज़ उछाल आया है।

ट्रंप की नरमी से बाजार में रफ्तार सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी जबरदस्त उड़ान

Markets Rally as Trump Signals De-escalation |

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले को 5 दिन के लिए टालने और जियोपॉलिटिकल टेंशन में राहत के संकेत से भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार को तेज़ उछाल आया है। हालांकि ट्रम्प की पहल के बाद ईरान ने बातचीत से इनकार किया है, लेकिन तनाव कम होने की उम्मीद से बाजार को आज पंख लग गये। इसका नतीजा ये हुआ कि निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार ने दमदार वापसी की।

निवेशकों का बढ़ा भरोसा और ₹5 लाख करोड़ की वेल्थ रिकवरी

सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार की भारी गिरावट के बाद आज अच्छी बढ़त दर्ज की। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। जिनमें ऑटो, IT, मेटल, मीडिया, बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, इंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2-2% ऊपर बंद हुए। मार्केट का डर मापने वाला इंडिया VIX 4% से ज्यादा गिरकर 25.60 पर आ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों में घबराहट कम हुई है और भरोसा बढ़ा है। मार्केट में लौटी इस तेजी की वजह से कुछ ही मिनटों में निवेशकों की संपत्ति करीब ₹5 लाख करोड़ बढ़ गई और बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 415 लाख करोड़ से बढ़कर लगभग 420 लाख करोड़ रुपये हो गया।

सभी सेक्टर हरे निशान पर, बैंकिंग और मिडकैप में दिखा दम

सोमवार को कारोबार के दौरान सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। जिनमें ऑटो, IT, मेटल, मीडिया, बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, इंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2-2% ऊपर बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1 प्रतिशत से अधिक उछल गए। Nifty Bank करीब 2.5% की मजबूत छलांग के साथ क्लोज हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1372.06  अंक यानी 1.89  फीसदी की बढ़त के साथ 74,068.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 445.15 अंक यानी 1.98  फीसदी की बढ़त के साथ 22,957.80 के स्तर पर बंद हुआ।

रुपये ने दिखाई रिकवरी, गिरावट से मिली राहत

डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोरी दिखा रहे भारतीय रुपये ने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आज अपनी खोई हुई ज़मीन कुछ हद तक वापस पाई। रुपया पिछले बंद 93.97 के मुकाबले थोड़ा सुधरकर 93.87 पर बंद हुआ। इससे पहले रुपये ने इंट्राडे में 93.63 का हाई लेवल छू लिया था। हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट देखने को मिली।

कच्चे तेल में नरमी, महंगाई के दबाव में राहत की उम्मीद

कच्चे तेल की कीमतों में आज थोड़ी राहत दिखी है। ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 4.16% बढ़कर आकर करीब $104 प्रति बैरल पर आ गया। एक दिन पहले यह करीब 110 डॉलर तक पहुंच गया था। वैसे ट्रम्प के सुलह की पहल के बाद क्रूड कल 99 डॉलर तक गिर गया था। तेल की कीमतों में यह नरमी बाजार के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है, क्योंकि इससे महंगाई और इकोनॉमी पर दबाव कम होने का भरोसा जगा है।

सोना-चांदी में गिरावट, कमोडिटी बाजार में कमजोरी

कमोडिटी सेगमेंट में, सोने की कीमतों में गिरावट आज भी जारी रही। 24 कैरेट सोने का भाव 137370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी प्रकार चांदी की कीमतों में भी 3 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट आई है और यह 217823 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

हेवीवेट शेयरों से बाजार को मिला मजबूत सहारा

सोमवार को बाजार की तेजी में 30 में से 28 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जिससे साफ दिखा कि बाजार में खरीदारी हर तरफ थी। चुनिंदा हैवीवेट शेयरों ने अहम भूमिका निभाई। L&T, Interglobe Aviation, Zomato और Asian Paints जैसे शेयरों में 4.5% से 5% तक की तेजी दर्ज की गई, जिससे इंडेक्स को ऊपर ले जाने में मदद मिली। निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में L&T, इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, इटरनल और बजाज फाइनेंस शामिल रहे, जबकि सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में कोल इंडिया, अदाणी एंटरप्राइजेज, सन फार्मा, सिप्ला और पावर ग्रिड कॉर्प शामिल रहे।

तेजी के बीच कुछ शेयरों में गिरावट रही जारी

स्टॉक मार्केट में लौटी तेजी के माहौल के बावजूद निफ्टी 50 की कंपनियों में सबसे ज़्यादा नुकसान कोल इंडिया को हुआ जिसमें 2.89 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इसके बाद, पावर ग्रिड में 1.03 प्रतिशत की गिरावट, अडानी एंटरप्राइजेज में 0.83 प्रतिशत की गिरावट, सन फार्मा में 0.30 प्रतिशत की गिरावट और सिप्ला में 0.20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/sc-directs-ec-to-publish-pending-voter-list-before-nominations/151449

सुप्रीम कोर्ट सख्त: नामांकन से पहले जारी हों विचाराधीन वोटरों के नाम

Related to this topic: