प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शेयर मार्केट में गिरावट के बाद लौटी तेजी

रुपये की मजबूती से बाजार ने संभाली गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद

मजबूत रुपये और वैल्यू बाइंग के दम पर बाजार ने अपने निचले स्तर से वापसी की और सेंसेक्स निफ्टी हरे निशान में बंद हुए।

रुपये की मजबूती से बाजार ने संभाली गिरावट सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद

Markets Recover as Strong Rupee Offsets Global Tensions |

मुंबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा राष्ट्र के नाम संबोधन में ईरान के साथ जंग खत्म करने की कोई स्पष्ट समय-सीमा नहीं बताई है। इस वजह से भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार सुबह के कारोबारी सत्र में सहमा नजर आया। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स लगभग 1,500 पॉइंट से ज्यादा टूट गया और निफ्टी भी 22,182 आ गया। हालांकि मजबूत रुपये और वैल्यू बाइंग के दम पर बाजार ने अपने निचले स्तर से वापसी की और सेंसेक्स निफ्टी हरे निशान में बंद हुए। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 185.23 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,319.55 पर और निफ्टी 33.70 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,713.10 पर बंद हुआ।

रुपये में दिखी शानदार तेजी

भारतीय रुपये में गुरुवार को जबर्दस्त तेजी देखने को मिली। रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रुपये के कमजोर एक्सचेंज रेट के खिलाफ सट्टेबाजी पर सख्ती बढ़ाने और बैंकों की लोकल पोजीशन पर लिमिट कड़ा करने के बाद अब विदेशी डेरिवेटिव्स पर सख्ती बढ़ा दी गई है। आज इससे रुपये में पिछले 12 साल से भी ज्यादा समय की सबसे बड़ी उछाल देखने को मिली।

डॉलर के मुकाबले रुपया ₹93.10 के स्तर पर बंद

आरबीआई की सख्ती का नतीजा ये हुआ कि गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले लगभग 2% उछलकर उछलकर ₹92.83 के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि अंत में यह 1.8 फीसदी बढ़कर ₹93.10 के स्तर पर बंद हुआ। यह सितंबर 2013 के बाद की इसकी सबसे बड़ी उछाल है। दिलचस्प बात यह है कि जब आसपास के कई देशों की करेंसी कमजोर हो रही थीं, तब भी रुपया मजबूत हुआ है। इससे विदेशी निवेशकों का भरोसा लौटा है।

डोनाल्ड ट्रम्प के बयान से ब्रेंट क्रूड की कीमत में दिखी तेजी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान से अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में ब्रेंट क्रूड की कीमत में तेजी दिखी। वैश्विक तेल बेंचमार्क 'ब्रेंट क्रूड' लगभग 4.44 से 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 105.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसकी कीमत लगभग $108.74 प्रति बैरल के पास चल रही है, जबकि WTI क्रूड लगभग $106.20 - $107.85 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

करीब ₹15000 करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति

शेयर मार्केट में तेजी से निवेशकों की संपत्ति में करीब 15,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 422.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 422.01 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 15,000 करोड़ रुपये बढ़ा है।

BSE पर लिस्टेड 2,663 शेयर तेजी के साथ हुए बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर गुरुवार को कुल 4,387 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इनमें बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। इस दौरान 2,663 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,565 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 159 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 57 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 157 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में दिखी बढ़त

स्टॉक एक्सचेंज में तेजी के बीच बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एचसीएल टेक के शेयरों में 3.47 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.33 फीसदी से लेकर 2.51 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

2.35 फीसदी की गिरावट के साथ एशियन पेंट्स रहा टॉप लूजर

बाजार में तेजी के बावजूद सेंसेक्स के 12 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी एशियन पेंट्स का शेयर 2.35 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, इटरनल, सन फार्मा, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.27 फीसदी से लेकर 1.94 फीसदी तक की गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-mourns-irgc-commander-on-republic-day/153947

ईरान में इस्लामिक गणतंत्र की 47वीं वर्षगांठ: कमांडर तंगसीरी को दी गई अंतिम विदाई

Related to this topic: