प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से सरपट दौड़ा शेयर बाजार

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से सरपट दौड़ा शेयर बाजार, निवेशकों की दौलत 12 लाख करोड़ बढ़ी

भारत - अमेरिका की बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील से उत्साहित निवेशकों का सेंटीमेंट पॉजिटिव होने से मंगलवार को शेयर बाजार में बंपर तेजी देखने को मिली।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से सरपट दौड़ा शेयर बाजार निवेशकों की दौलत 12 लाख करोड़ बढ़ी

Markets surge on India-US trade deal optimism |

मुंबई। भारत - अमेरिका की बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील से उत्साहित निवेशकों का सेंटीमेंट पॉजिटिव होने से मंगलवार को शेयर बाजार में बंपर तेजी देखने को मिली। बजट के दिन की गिरावट के बाद से बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ।

सेंसेक्स 2,073 अंक चढ़ा, निफ्टी 2.55 फीसदी की छलांग लगाकर 25,727.55 पर हुआ बंद

बीएसई सेंसेक्स 2,073 अंक या 2.54 फीसदी की तेजी के साथ 83,739.13 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 639 अंक या 2.55 फीसदी की छलांग लगाकर 25,727.55 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स और निफ्टी में 12 मई 2025 के बाद आई सबसे बड़ी तेजी है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपये में दिखी मजबूती

बीएसई 150 मिडकैप इंडेक्स 2.79 फीसदी और बीएसई 250 स्मॉलकैप इंडेक्स 2.91 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। सभी 16 प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में रहे और इनमें 5 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया (INR) अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग ₹90.30 से ₹91.70 के दायरे में रहा। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपये में कुछ मजबूती देखी गई। हालाँकि, पिछले 12 महीनों में इसमें लगभग 3.43% की गिरावट आई है।

निवेशकों की संपत्ति में 12 लाख करोड़ का इजाफा

शेयर बाजार में मंगलवार की तेजी से निवेशकों की संपत्ति में करीब 12.06 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 467.09 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 455.03 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 12.06 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

हरे निशान में बंद हुए ज्यादातर शेयर

एक्सचेंज पर कुल 4,422 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही।  इसमें से 3,299 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 989 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 134 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 121 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 117 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर, ज्यादातर दिग्गज शेयर चढ़े

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 9.12 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद बजाज फाइनेंस, इंडिगो, पावरग्रिड और सन फार्मा के शेयर 4.63 फीसदी से लेकर 6.68 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयरों में गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 2 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें टेक महिंद्रा के शेयर 0.57 फीसदी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/baloch-voice-for-justice-condemns-enforced-disappearances-in-balochistan/131794

बलूचिस्तान में लोगों को जबरन गायब किए जाने की 'बलूच वॉयस फॉर जस्टिस' ने की निंदा

Related to this topic: