नरसिंहपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें धारदार हथियार से दो युवक घायल हो गए।
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई इस मारपीट की घटना में दो लोग धारदार हथियार लगने से घायल हो गए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही इस मारपीट घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त रहा। तो वही पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है जिन पर आगे कि कार्यवाही की जा रही है।
नाबालिग आरोपी खिलाफ विधिवत कार्रवाई
जानकारी अनुसार कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि घटना में हर्ष मेहरा व रेहान खान को चोट आई है। मामले में शिकायत मिलते ही आरोपी समीर खान, साहिल ठाकुर व आदित्य ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी नाबालिग होने से उसके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है। घटना की वजह कोई पुरानी रंजिश होना सामने आया है।
आरोपित युवकों के खिलाफ आगे की जांच कार्यवाही शुरू
फिलहाल घटना में घायल हुए दोनों लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है और पुलिस ने आरोपित युवकों के खिलाफ थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है । वही इस घटना के संबंध में बताया गया है कि दोनों युवकों पर 6 से 7 लोगों के द्वारा हमला किया गया जिसके बाद दोनों घायलों को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया वही इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा गया ।
यह भी पढ़ेंः इलाहाबाद HC ने गाजियाबाद के गुलमोहर ग्रीन्स में अवैध टावरों को गिराने का दिया आदेश