प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मीशो को ₹1500 करोड़ का टैक्स नोटिस

मीशो को ₹1500 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, कमाई कम दिखाने का आरोप

नई दिल्ली। देश की तेजी से बढ़ती ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Meesho को इनकम टैक्स विभाग ने करीब ₹1500 करोड़ का टैक्स नोटिस भेजा है।

मीशो को ₹1500 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस कमाई कम दिखाने का आरोप

Meesho |

नई दिल्ली। देश की तेजी से बढ़ती ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Meesho को इनकम टैक्स विभाग ने करीब ₹1500 करोड़ का टैक्स नोटिस भेजा है। विभाग का आरोप है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपनी वास्तविक आय से कम कमाई दिखाकर टैक्स बचाने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक Income Tax Department का कहना है कि मीशो ने अपने वित्तीय दस्तावेजों में आय को कम दिखाया, जिससे टैक्स देनदारी कम हो सकती थी। इसी आधार पर कंपनी को यह बड़ा नोटिस जारी किया गया है।

टैक्स नोटिस पर मीशो ने जताई असहमति

विशेषज्ञों के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनियों में अक्सर विवाद इस बात को लेकर होता है कि ग्राहकों को दिए जाने वाले भारी डिस्काउंट और ऑफर्स को कंपनी अपने खर्च के रूप में दिखाती हैं। इससे कागजों में मुनाफा कम दिखाई देता है और टैक्स भी कम लगता है। हालांकि मीशो ने इन आरोपों से असहमति जताई है। कंपनी का कहना है कि वह टैक्स विभाग के निष्कर्ष से सहमत नहीं है और इस पूरे मामले की कानूनी समीक्षा कर रही है।

मीशो बोली- नोटिस से नहीं पड़ेगा असर

मीशो ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उसे इसी तरह का नोटिस मिला था, जिसे कंपनी ने अदालत में चुनौती दी थी। उस मामले में कोर्ट की ओर से अंतरिम रोक भी मिल चुकी है। फिलहाल कंपनी का कहना है कि नए नोटिस का उसके वित्तीय प्रदर्शन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। हालांकि इस मामले ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि क्या यह सिर्फ एक टैक्स विवाद है या फिर आने वाले समय में ई-कॉमर्स कंपनियों के बिजनेस मॉडल की बड़ी जांच की शुरुआत हो सकती है।

यह भी पढ़े: सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

https://www.primenewsnetwork.in/business/gold-silver-prices-see-sharp-drop/148135

Related to this topic: